जोधपुर3मई26*पूर्व मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत का जन्मदिन अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा एवं माली सेना के नेतृत्व में मनाया गया।
राजस्थान के गांधी माली समाज गौरव, जननायक पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक जी गहलोत का 75वा जन्मदिन सादगी पूर्ण से गोपाल गौशाला परबतसर में गाय को चारा खिलाकर मनाया गया।
“जनसेवा के संकल्प से लेकर विकास के शिखर तक, राजस्थान के लाडले पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी को 75वें वर्ष में प्रवेश करने पर अनंत शुभकामनाएँ!”इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नागौर रमेश चंद टांक ने अपने विचारों से पूर्व मुख्यमंत्री के बारे में बताया कि।
आज का यह मंगलमयी दिन हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। एक गौरवशाली व्यक्तित्व, जिन्होंने गांधीवादी विचारधारा को धरातल पर उतारा और राजस्थान के हर घर तक खुशहाली पहुँचाने का काम किया, उनके 75वें जन्मदिन पर रमेश चंद जी टांक राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष , जिला अध्यक्ष नागौर माली सेना , घीसालाल जी माली माली सेना प्रदेश उपाध्यक्ष , गीगोली सरपंच, सूरजमल जी टाक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवेंद्र मालाकार विधि प्रकोष्ठ मंत्री, सत्यनारायण जी टॉक मुंशी, जिला प्रचार मंत्री, मुकेश तुनवाल, राजाराम जी भाटी, रामकरण जी जांगिड़ और काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
जननायक का स्नेह और उनका मार्गदर्शन ही हम जैसे कार्यकर्ताओं की असली ताकत है।
ऐतिहासिक कार्यकाल और युगांतरकारी योजनाएँ
माननीय मुख्यमंत्री जी का कार्यकाल राजस्थान के इतिहास में ‘स्वर्णिम अक्षरों’ में अंकित है। आपकी दूरगामी सोच ने प्रदेश को विकास का वह मॉडल दिया जिसे आज पूरा देश अपना रहा है:
चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना: ₹25 लाख तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा।
पुरानी पेंशन योजना (OPS): कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य की मिसाल।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन: बुजुर्गों और दिव्यांगों का सम्मान।
राहत की रसोई: ₹500 में गैस सिलेंडर और अन्नपूर्णा पैकेट।
शिक्षा और खेल: महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल और ग्रामीण ओलंपिक।
नेतृत्व और व्यक्तित्व की गरिमा
श्री अशोक गहलोत जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि हम जैसे करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए एक संस्थान हैं। उनका धैर्य और ‘सेवा ही कर्म’ का सिद्धांत विश्व स्तर पर प्रेरणा देता है।

More Stories
बलिया3मई26*मुण्डन संस्कार में शामिल होने गए दो युवती समेत चार डूबे, रेस्क्यू अभियान जारी*
पूर्णिया बिहार 3 मई 26 जलालगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.36 किलो स्मैक के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
पूर्णिया बिहार 3 मई 26 दिल्ली में गूंजी पूर्णिया की मांग: विधायक खेमका ने रेल मंत्री से मांगी राजधानी और वंदे भारत