मथुरा 3 मई 26*संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के विरुद्ध चलाये गये ऑपरेशन ऑल आउट के तहत115 वाहन किये गये सीज ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* दिनांक 02 मई 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में जनपद में संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों के विरुद्ध *ऑपरेशन ऑल आउट* अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत जनपद की सीमाओं, प्रमुख चौराहों, तिराहों, अपराध प्रभावित कस्बों व गांवों सहित एक्सप्रेसवे और उससे सटे क्षेत्रों में पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु चेकिंग और पेट्रोलिंग की गई।
चेकिंग के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई गई । इसमें विशेष रूप से बिना नम्बर प्लेट, हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहन चलाने, गलत दिशा (Wrong Side) में ड्राइविंग करने और अवैध पार्किंग के माध्यम से मार्ग अवरुद्ध करने वाले वाहनों के चालान काटते हुए समन शुल्क वसूला गया। *कार्यवाही में बिना नम्बर प्लेट,यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 115 वाहनों को मौके पर ही सीज किया गया ।*

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*