जालौन22जुलाई26*दिल्ली के जंतर-मंतर की घटना पर गरमाई सियासत, I.N.D.I.A. गठबंधन ने किया जोरदार प्रदर्शन
उरई (जालौन)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए घटनाक्रम और विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को I.N.D.I.A. गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय उरई में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और दिल्ली प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर हुई पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों और शांतिपूर्ण विरोध की भावना के खिलाफ है। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए दोषी पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन को देखते हुए जिला मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पुलिस बल की तैनाती के बीच प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
उरई से रिपोर्टर*दीपचंद्र*यूपीआजतक से
More Stories
लखनऊ16 सितंबर 26*पारा में आधी रात के बाद ‘माफिया राज’: उड़ाई जा रही हैं सीएम योगी के आदेशों की धज्जियां*
मुजफ्फरनगर 16 सितंबर 26*जनपद मुजफ्फरनगर में छात्रों का बीच सड़क पर तांडव
प्रयागराज 16सितंबर 26*मंगलवार शाम अज्ञात हमलावरों ने पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।