जालौन01मार्च25*प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति को पीटा, वीडियो वायरल।
जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र के चुर्खी रोड पर शनिवार शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ घूमते हुए देख लिया, जिसके बाद उसने प्रेमी को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। इस पर महिला अपने प्रेमी के बचाव में आ गई और दोनों ने मिलकर पति की लात-घूंसों से पिटाई कर दी।
घटना को देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिसमें कुछ लोगों ने भी महिला का साथ देते हुए पति को पीटना शुरू कर दिया। हालांकि, जब भीड़ को पता चला कि पीड़ित व्यक्ति महिला का पति है, तो लोग वहां से खिसक गए।
इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी लोग वहां से जा चुके थे। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर महिला और उसके पति की पहचान करने में जुटी हुई है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। #viral #viralvideo

More Stories
कानपूर नगर २४ जून २०२६ * वर्दी के पीछे छिपा सेवाभाव: पनकी पुलिस ने पिलाया ‘गर्मी का अमृत जल’
नई दिल्ली24 JUNE 2026*संवाद आज, देहरादून में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी पढ़ें सुर्खियां
जयपुर२४ जून २०२६ * राजस्थान में मानसून एंट्री पर IMD अपडेट, जून के अंतिम सप्ताह में बारिश की गतिविधि में तेजी आने के मिले संकेत