August 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जयपुर4अगस्त26* साइबर ठगों ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर एक महिला से 25 लाख रुपए ठगने की साजिश रची_,*

जयपुर4अगस्त26* साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर एक महिला से 25 लाख रुपए ठगने की साजिश रची_,*

जयपुर4अगस्त26* साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर एक महिला से 25 लाख रुपए ठगने की साजिश रची_,*

 

जयपुर*लेकिन केनरा बैंक के कर्मचारियों की सतर्कता और सूझबूझ से यह बड़ा साइबर फ्रॉड होने से बच गया। एमआई रोड (अरविंद मार्ग) स्थित केनरा बैंक शाखा के मैनेजर और कैशियर ने समय रहते महिला की घबराहट को भांप लिया और RTGS प्रक्रिया रोककर उसकी जीवनभर की गाढ़ी कमाई साइबर अपराधियों के खाते में जाने से बचा ली।जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुरी निवासी एक महिला घबराई हुई अवस्था में एमआई रोड स्थित केनरा बैंक (अरविंद मार्ग शाखा) पहुंची। महिला ने 25 लाख रुपए के RTGS के लिए एक चेक बैंक में जमा कराया। यह राशि ‘महावीर ट्रेडर्स, पीबी रोड, हावेरी (कर्नाटक)’ के नाम पर आईसीआईसीआई बैंक (IFSC: ICIC0000522) के खाते में ट्रांसफर की जानी थी। इतनी बड़ी राशि का RTGS होने पर बैंक के मैनेजर और कैशियर ने बैंकिंग नियमों के तहत महिला से लाभार्थी और पैसे भेजने के कारण के बारे में सामान्य पूछताछ की। महिला किसी भी सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी और लगातार घबराई हुई दिखाई दी

Taza Khabar