जयपुर17अप्रैल*राजस्थान सरकार का एक और सराहनीय कदम-परीक्षार्थियों को राहत
वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए 600 एवं 400 रुपए शुल्क निर्धारित
जयपुर, 17 अप्रेल । प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बार-बार आवेदन शुल्क जमा नहीं करना पड़ेगा। अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस प्रणाली से ही आवेदक सभी परीक्षाओं में बैठ सकेंगे ।
राज्य सरकार ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए सामान्य वर्ग, राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिए 600 रुपए तथा शेष अन्य श्रेणी के लिए 400 रुपए का शुल्क निर्धारित कर दिया है।
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस प्रणाली में निर्धारित के अनुसार परिपत्र जारी करने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इससे शुल्क राजस्थान लोक सेवा आयोग एवं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद कोई शुल्क नहीं देना होगा। इससे राज्य सरकार पर लगभग 200 करोड़ रुपए का वित्तीय भार आएगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद राज्य द्वारा आयोजित सभी भर्ती परीक्षाओं को निःशुल्क करने की घोषणा की गई थी।
वर्तमान में आवेदन शुल्क
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड:
सामान्य वर्ग / क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्गः 450 रुपए राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के पिछड़ा / एमबीसी / ईडब्ल्यूएस: 350 रुपए समस्त विशेष योग्यजन / राजस्थान के अनुसूचित जाति / जनजाति वर्ग : 250 रुपए ऐसे अभ्यर्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से कम है: 250 रुपए – –
राजस्थान लोक सेवा आयोगः
– सामान्य / राज्य के क्रीमीलेयर श्रेणी के ओबीसी वर्ग: 350 रुपए – राज्य के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के ओबीसी / एमबीसी : 250 रुपए निःशक्तजन, राज्य के एससी / एसटी वर्ग 150 रुपए

More Stories
उत्तर प्रदेश1अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली1अगस्त जुलाई26* पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन, विधानसभा उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
नई दिल्ली1अगस्त26*लोकसभा ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है…