नई दिल्ली01अगस्त2026* पीएम सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट, 2031 तक मिलते रहेंगे 6000 रुपए – पीएम किसान*
*नई दिल्ली:*%प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को अगले पांच वर्षों तक बढ़ा दिया गया है। योजना को वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी देते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसके लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय प्रविधान को स्वीकृति दी है। पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को पहले की तरह ही हर वर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खातों में मिलती रहेगी। इससे किसानों की खेती में निवेश करने की क्षमता बढ़ेगी।
*अर्थव्यवस्था को गति देने में और मदद मिलेगी:*
जोखिम कम होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कैबिनेट बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों को बताया कि पांच वर्षों तक योजना जारी रहने से किसानों की आय बढ़ाने, खेती को अधिक टिकाऊ बनाने एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने में और मदद मिलेगी। फरवरी 2019 में शुरू हुई पीएम-किसान योजना देश की बड़ी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) योजनाओं में शामिल है।
*ग्रामीण क्षेत्रों में नकदी की उपलब्धता बनी रही:*
इसके तहत अब तक 23 किस्तों में किसानों के खातों में 4.47 लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि भेजी जा चुकी है। केवल 23वीं किस्त में ही 9.49 करोड़ से अधिक किसानों को 18,984 करोड़ रुपये दिए गए हैं।कोविड महामारी के दौरान इसके माध्यम से 1.71 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सहायता किसानों तक पहुंचाई गई, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में नकदी की उपलब्धता बनी रही।
*योजना का सबसे बड़ा आधार इसकी पारदर्शिता:*
पीएम-किसान का सबसे बड़ा आधार इसकी पारदर्शी व्यवस्था है। आधार आधारित प्रमाणीकरण, डिजिटल लाभार्थी सत्यापन और डीबीटी प्रणाली के कारण सहायता राशि बिना किसी बिचौलिये के सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचती है। इससे फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगी है और योजना की विश्वसनीयता भी बढ़ी है।

More Stories
उत्तर प्रदेश1अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली1अगस्त जुलाई26* पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन, विधानसभा उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
नई दिल्ली1अगस्त26*लोकसभा ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है…