जयपुर16जून23*मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का भरतपुर दौरा, सीकरी में महंगाई राहत कैंप का किया अवलोकन
किसान सम्मेलन को किया संबोधित
• विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद
■ 165 करोड़ रुपए लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण तथा शिलान्यास
नदबई में सेंदपुरा को उप तहसील बनाने तथा नगर क्षेत्र के विभिन्न राजकीय विद्यालयों को क्रमोन्नत करने की भी घोषणा की।
राज्य सरकार गुड गवर्नेस की संकल्पना को साकार करते हुए प्रदेश के बुजुर्ग, महिला, युवा, गरीब तथा वंचित तबके के लोगों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। प्रदेशभर में आयोजित हो रहे महंगाई राहत कैंपों के माध्यम से आमजन को महंगाई और बेरोजगारी की मार से राहत मिल रही है। ‘ ॥
“प्रदेश की जनता को महंगाई से राहत पहुंचाने और रसोई का खर्च कम करने के लिए राज्य सरकार उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों, बीपीएल एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रही है। किसानों को 2000 यूनिट तथा घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। जल जीवन मिशन में लाभार्थियों द्वारा दी जाने वाली 10 प्रतिशत राशि का वहन भी अब राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। ”
पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना राजस्थान के 13 जिलों की जीवनरेखा है। केन्द्र सरकार को ई.आर.सी.पी. को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देना चाहिए, ताकि राज्य के एक बड़े क्षेत्र में सिंचाई एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा मिलने तक राज्य सरकार अपने संसाधनों से ई.आर.सी.पी. का निर्माण जारी रखेगी। अब तक बजट में ई.आर.सी.पी. के लिए 13 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया जा चुका है। “

More Stories
बाड़मेर5अगस्त26* के चौहटन थाना क्षेत्र के ढोक सरहद में पशु को बचाने के प्रयास में बोलेरो वाहन पलटा_*
मथुरा 5 अगस्त 26*थाना हाईवे पुलिस व ANTF आगरा यूनिट की संयुक्त कार्यवाही में 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।*
मथुरा 5 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को अवैध गांजा के साथ किया गिरफ्तार।*