जयपुर05 जून 2026 *एयरपोर्ट पर संदिग्ध यात्री मिलने से यात्रियों में हड़कंप, इबोला संक्रमण की आशंका पर भेजा गया अस्पताल
जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार तड़के एक संदिग्ध यात्री मिलने के बाद स्वास्थ्य और विमानन अधिकारियों में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच और स्क्रीनिंग के दौरान यात्री में इबोला संक्रमण से जुड़े लक्षणों की आशंका जताई गई, जिसके बाद उसे तत्काल चिकित्सकीय निगरानी में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार यात्री शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे एयर अरबिया की शारजाह-जयपुर उड़ान से जयपुर पहुंचा था। एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर नियमित स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग के दौरान उसकी स्थिति संदिग्ध पाई गई। एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट स्वास्थ्य अधिकारियों ने उसे तत्काल अलग किया और आगे की जांच के लिए एम्बुलेंस से आरयूएचएस अस्पताल भेज दिया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यात्री के नमूने लेने और आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल इबोला संक्रमण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह केवल प्रारंभिक आशंका है तथा सभी आवश्यक स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। मामले पर स्वास्थ्य विभाग और एयरपोर्ट प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए हैं।

More Stories
फिरोजाबाद ५ जून २०२६ * श्रीमती तूलिका श्रीवास्तव ने संभाला जनपद फ़िरोज़ाबाद में उपायुक्त (श्रम रोज़गार) का कार्यभार; क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने दी बधाई
भागलपुर ०५ जून २०२६ *विश्व पर्यावरण दिवस पर युवा एकता सामाजिक संगठन ने किया वृक्षारोपण – पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
पूर्णिया बिहार 5 जून 26 * विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, सत्र न्यायाधीश ने दिया हरित संदेश*