*जम्मू कश्मीर24अप्रैल25 पहलगाम हमले पर देशभर में गुस्साः लोग बोले-कश्मीर में जात नहीं, धर्म पूछा; कैंडिल मार्च निकालकर श्रृद्धांजलि दी…*
*जम्मू-कश्मीर* के पहलगाम में मंगलवार दोपहर आतंकी हमले में दो विदेशी पर्यटकों समेत 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक सिर्फ एक टूरिस्ट की मौत की पुष्टि की है। इस आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि घिनौने कृत्य के पीछे जो भी है उसे, बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा- उनका नापाक मंसूबा कभी कामयाब नहीं होगा. PM मोदी ने कहा- पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। इस घिनौने कृत्य के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनका नापाक मंसूबा कभी कामयाब नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छुट्टियां मनाने आए पर्यटकों से आतंकियों ने पहले नाम पूछा, इसके बाद उसके फायरिंग की और भाग निकले। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा,जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला, पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती, असदुद्दीन ओवैसी, अक्षय कुमार, समेत कई नेता और सेलेब्रिटीज ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और दुख वयक्त किया है…

More Stories
बिजनौर22जुलाई26*बड़ा खुलासा मां का हत्यारा निकला बेटा
सतना22जुलाई26: प्राइवेट एंबुलेंस चालक मचा रहे धमाचौकड़ी, मरीजों से खुलेआम दलाली का खेल*
नई दिल्ली22जुलाई26*दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*