*सहारनपुर24अप्रैल25*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक*
*उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधान: मनीष बंसल*
*सहारनपुर;* जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि अधिकारी उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान करने का काम करें। जिलाधिकारी श्री बंसल कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला उद्योग बंधु की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। श्री बंसल ने बैठक में निर्देश दिए कि जिला पंचायत से संबंधित प्रकरणों में चल रही टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए शीघ्रता से कार्य शुरू कराया जाए। इस अवसर पर एसपी सिटी व्योम बिंदल, डीसी डीआईसी वीके कौशल, आईआईए से अनूप खन्ना, लघु उद्योग भारती से अनुपम गुप्ता, सीआईएस अध्यक्ष रविन्द्र मिगलानी अन्य उद्यमीगण एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 31 अक्टूबर26 *पूर्णिया में धूमधाम से मनी सरदार पटेल की 151वीं जयंती, महापौर और अमनौर विधायक ने किया माल्यार्पण*
पूर्णिया बिहार31अक्टूबर26* 27 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगा नशामुक्ति का महा-अभियान:
बिल्हौर कानपुर31 अक्टूबर 26*क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने की मुलाकात मुख्यमंत्री से