चित्रकूट20अगस्त25*आधार केंद्रों पर मनमानी, ग्रामीणों से हो रही खुलेआम लूट*
चित्रकूट। जिले के विभिन्न आधार केंद्रों पर मनमानी का खेल खुलेआम चल रहा है। आधार कार्ड बनवाने या उसमें संशोधन कराने आए ग्रामीणों से मनमाने शुल्क की वसूली की जा रही है। दूर दराज क्षेत्रों से पहुंचे लोगों का आरोप है कि आधार केंद्र मालिक व उनके द्वारा पालित दलाल नंबर लगाने व जल्द बनवाने के नाम पर 300 से 1000 रुपये तक वसूल रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, यह पूरा खेल दलालों के जरिए संचालित किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा तय नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आधार केंद्रों पर न तो पारदर्शिता है और न ही शुल्क संबंधी किसी नियम का पालन किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि बनकट रोड, शंकर बाजार, भैरव पागा रोड,पोस्ट ऑफिस और बीएसएनएल ऑफिस के पास स्थित आधार केंद्रों पर जमकर मनमानी हो रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे गरीब और ग्रामीण जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आधार केंद्रों पर चल रही इस वसूली की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

More Stories
रोहतास10जून26*आरपीएफ डेहरी की बड़ी कार्रवाई: ट्रेन में मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार*
लखनऊ10जून26*उत्तर प्रदेश के #PCS अफ़सर जो #DPC के बाद #IAS बनेंगे !! 📩
लखीमपुर10जून26*ठेकेदार बनकर दुकानदारों से ठगी का आरोप, नकली स्टीकर लगाकर लाखों की धोखाधड़ी!