चित्रकूट। उत्तर प्रदेश
चित्रकूट12जून2023*सिद्ध पीठ बलकेश्वर माता मंदिर शासन प्रशासन के विकास से कोसों दूर।
चित्रकूट से संजय मिश्रा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
चित्रकूट, भगवान श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट में सैकड़ों वर्ष पुराने दर्जनों देवी देवताओं के प्रसिद्ध मंदिर मठ व आश्रम मौजूद हैं। जनपद चित्रकूट के पहाड़ी ब्लाक अंतर्गत लोहदा ग्राम पंचायत में सिद्ध बलकेश्वर माता का मंदिर स्थापित है । यह देवी क्षेत्रीय जिलों में बहुत शक्तिशाली देवी मानी जाती है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि श्री बलकेश्वर माता के चरणों में भक्तों द्वारा की गई मन्नतें पूर्ण होती है। यही कारण है कि यहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रहती है और सोमवार व गुरुवार को दर्जनों भंडारे होते हैं। श्रद्धालुओं ने आगे दुःख जताते हुए बताया कि आज तक शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों द्वारा इस मंदिर का कोई विकास नहीं किया गया, जिससे अब्यवस्थाओं के कारण बारिश व गर्मियों में भंडारा करने वाले श्रद्धालुओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
संजय मिश्रा चित्रकूट

More Stories
रोहतास 17 अप्रैल 26*पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक द्वारा व्यापक निरीक्षण डीडीयू से डगमगपुर तक चल निरीक्षण यान से लिया मार्ग का जायजा*
मथुरा 17 अप्रैल 26* -मिशन शक्ति फेज 5.0 ( द्वितीय चरण) *
मथुरा 17 अप्रैल 26*सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त*