चित्रकूट07मार्च*03 अभियुक्तों को 260 क्वार्टर देशी शराब के साथगिरफ्तार किया*
*थाना भरतकूप पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 03 अभियुक्तों को 260 क्वार्टर देशी शराब के साथगिरफ्तार किया*
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट श्रीमती वृंदा शुक्ला के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम हेतु की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में थानाध्यक्ष भरतकूप सूबेदार बिंद के नेतृत्व में थाना भरतकूप पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 03 अभियुक्त को 260 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।
*(i).* उपनिरीक्षक कन्हैयालाल पांडेय तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त बाला प्रसाद त्रिपाठी पुत्र चिंतामणि त्रिपाठी निवासी मोहल्ला तिलक नगर कस्बा व थाना अतर्रा जनपद बांदा को अवैध 210 क्वार्टर देसी शराब ठेका के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना भरतकूप में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*(ii).* उ0नि0 इमरान खान तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त मुन्ना कोल पुत्र स्व0 शिव प्रसाद कोल निवासी नई बस्ती टिटिहरा रोड अकबरपुर थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट को 20 अदद क्वार्टर ठेका देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना भरतकू में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*(iii).* उ0नि0 त्रिलोकीनाथ मिश्रा थाना भरतकूप तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त गोरेलाल पुत्र बिंदा प्रसाद निवासी पहरा थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट को 30 अदद क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना भरतकूप में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री