चित्रकूट05जून23*मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया।
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट मुख्य विकास अधिकारी अमृत पाल कौर ने निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों से पेयजल समस्या, आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रगति, किसान सम्मान निधि आदि विभिन्न बिंदुओं की जानकारी की। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र से कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने में जिन ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों का कार्य शून्य हो तो उनका उस दिन का मानदेय काटा जाए। सभी पंचायत सहायकों को निर्देश दें कि अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाएं। उन्होंने कंट्रोल रूम के संबंधित कर्मचारियों से कहा कि जो पेयजल से संबंधित शहर एवं ग्रामीण की समस्या प्राप्त होती हैं उसके तत्काल निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को अवगत कराते हुए समस्या निस्तारण का फीडबैक अवश्य लिया जाए। उन्होंने कहा कि शहर की पेयजल समस्याओं की जानकारी अधिशासी अभियंता जल निगम को दिया जाए तथा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी तथा संबंधित खंड विकास अधिकारियों को दी जाए। कंट्रोल रूम में जो भी समस्याएं प्राप्त हो उन समस्याओं को तत्काल संबंधित अधिकारियों को अवगत कराते हुए निस्तारण कराए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर बहादुर सिंह, उप जिला अधिकारी राम जन्म यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
अयोध्या 14 अप्रैल 26*रुदौली के कूढा सादात में अंबेडकर जयंती पर विशाल जनसभा का भव्य आयोजन
कौशाम्बी 14 अप्रैल 26*अपने तूफानी दौरा करके पत्रकार राजू सक्सेना को देखने पहुंचे चायल के पूर्व विधायक l
अयोध्या 14 अप्रैल 26*कार्यकर्ता की पिटाई पर भड़के* *विधायक, रात में घेर लिया थाना*