चित्रकूट02मई23*मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत jee neeti/upsc/nda-cds में निशुल्क कोचिंग में प्रवेश हेतु आवेदन पत्रों का आमन्त्रण*
संजय मिश्रा ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शासनादेश संख्या-41/2022/714/26-3-2022/1514/2016 दिनांक 20-04-2022 के कम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र एवं छात्राओं हेतु जनपद चित्रकूट में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निम्नलिखित परीक्षाओं की तैयारी हेतु आफलाइन कक्षाओं का संचालन गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय बेडीपुलिया चित्रकूट में किया जा रहा है जिसकी एक अन्य शाखा शीघ्र ही जिला पुस्तकालय (नगर पालिका परिसर) कर्वी चित्रकूट में प्रारम्भ हो रही है।
जिसके अंतर्गत सिविल सेवा / राज्य सिविल सेवा प्रारम्भिक परीक्षा, एन०डी०ए०/सी०डी०एस० परीक्षा, नीट (मेडिकल परीक्षा), जे०ई०ई०(इंजीनियरिग परीक्षा) आदि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे उन्होंने परीक्षाओं की तैयारी हेतु इच्छुक छात्र/छात्राओं के लिए निःशुल्क आवेदन अभ्युदय कोचिंग केन्द्र गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय बेडीपुलिया चित्रकूट में अपरान्ह 2:00 बजे से 5:00 बजे तक जमा किये जा रहे है जिसके आवेदन की अन्तिम तिथि 25-05-2023 है। अतः उक्त परीक्षाओं की तैयारी हेतु छात्र / छात्रायें भौतिक रूप से अपना आवेदन पत्र कोचिंग केन्द्र में अन्तिम तिथि के पूर्व जमा कर सकते है।
[02/05, 5:31 pm] Bureau Chief Sanjay Mishra: बिजली आपूर्ति ठप्प होने से दूषित पानी पीने से लोग हो रहे बीमार।
संजय मिश्रा ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट ब्रेकिंग – मानिकपुर ब्लॉक के मऊ गुरदरी गांव में चार दिनों से लगतार लाइट न रहने की वजह से पीने की पानी की भीषण समस्या है लोग नदी का पानी पीने को मजबूर हैं।बारिश होने के चलते नदी का पानी भी दूषित है जिसके चलते लोग बीमार होना शुरू हो गए ।
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak