चित्रकूट02अगस्त23*थाना मऊ पुलिस ने पुलिस मुजहमत के 02 आरोपी अभियुक्तों गिरफ्तार किया*
*अवैध खनन में प्रयुक्त जेसीबी मशीन व ट्रक्टर-ट्राली बरामद*
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट पुलिस अधीक्षक चित्रकूट वृंदा शुक्ला के निर्देशन में अपराध की रोकथाम हेतु में प्रभारी निरीक्षक मऊ राजेश कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना मऊ पुलिस ने अवैध खनन करने से रोकने पर पुलिस के साथ मारपीट एवं अभद्रता करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं 01 जेसीबी मशीन व 01 ट्रक्टर-ट्राली बरामद किया गया ।
उल्लेखनी है कि दिनाँक 31.07.2023 को थाना मऊ में सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम पूरब पताई के पास कुछ लोग सड़क किनारे अवैध रुप से मिट्टी का खनन कर रहे , इस सूचना पर उ0नि0 श्री रामकृत यादव अपने हमराही आरक्षी के साथ मौके पर पहुंचे एवं अवैध खनन करने से रोक तो खनन करवा रहे व्यक्तियों ने उनके साथ गाली गलौज करते हुये मारपीट सुरु कर दी तथा कुछ समय पश्चात नायब तहसीलदार मऊ भी मौके पर पहुंच गये उक्त लोगों ने उनके साथ भी अभद्रता की । जिसके सम्बन्ध में थाने पर सूचना दी गयी तो उ0नि0 इद्रजीत गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जिन्हे देखकर 03 व्यक्ति मौके से भाग गये एवं अभियुक्त जगदीश पुत्र चन्द्रदेव निवासी बेलहा थाना मऊ जनपद चित्रकूट 2. नीरज कुमार पाल पुत्र उदय राज निवासी देराबारी थाना लालापुर जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से जेसीबी रजि0 नं0 यूपी0 66 एटी 0461 व बिना नम्बर के ट्र्क्टर-ट्राली जिसमें मिट्टी लदी हुयी थी बरामद की गयी ।
घटना के सम्बन्धि में थाना मऊ में मु0अ0सं0 174/2023 धारा 147/332/353/504/506/186 भादवि बनाम जगदीश व नीरज उपरोक्त आदि 05 नफर पंजीकृत किया गया है । बरामद जेसीबी एवं ट्रक्टर-ट्राली को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया एवं खजिन अधिकारी को अग्रिम कार्यवाही हेतु रिपोर्ट प्रेषित की गयी ।
More Stories
पूर्णिया बिहार 3 नवंबर26* पूर्णिया में शराब माफियाओं का नया पैंतरा फेल: बिना नंबर की ब्रांड न्यू गाड़ी से 231 लीटर विदेशी शराब जब्त, जलालगढ़ में फिल्मी पीछा कर एक धराया
पूर्णिया 3 नवम्बर 2026 *पूर्णिया में छठ महापर्व की तैयारी तेज: DM अंशुल कुमार ने काझा कोठी छठ घाट का किया औचक निरीक्षण
लखनऊ 3 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*