चित्रकूट01मई23*एसडीएम मऊ एवं क्षेत्राधिकारी मऊ के नेतृत्व में तहसील सभागार मऊ में नगर पंचायत मऊ के समस्त प्रत्यासियों के साथ गोष्ठी आयोजित
संजय मिश्रा ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट। उपजिलाधिकारी मऊ नवदीप शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी मऊ राज कमल द्वारा प्रभारी निरीक्षक मऊ राजीव कुमार सिंह की उपस्थिति में तहसील सभागार मऊ में नगर पंचायत मऊ के सभी दलों एवं निर्दलीय प्रत्यासियों के साथ गोष्ठी की गयी । इस गोष्ठी में सभी प्रत्यासियों को बताया गया कि चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न किया जाय, यदि किसी प्रकार से चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी । किसी भी वोटर को किसी भी प्रकार का प्रलोभन न दिया जाये, अधिक भीड़ एकत्रित न की जाये । चुनाव प्रकिया का शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में शासन-प्रशासन का सहयोग करें । इस गोष्ठी में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के तथा सभासद पद के समस्त प्रत्यासी उपस्थित रहे

More Stories
पूर्णिया बिहार 4 जुलाई26 पूर्णिया में गर्मी के बीच मानवता की मिसाल, उषा चंद की पुण्यतिथि पर 81 यूनिट रक्तदान
लखनऊ4जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 2 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर4जुलाई26*11 वर्षीय लापता बच्चा को मां से मिलाया कल्याणपुर पुलिस ने*