गोरखपुर १५ दिसंबर २५ * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर कुछ खास खबरे। ……..
गोरखपुर में पिछले दिनों एक फर्जी आईएएस ललित किशोर उर्फ गौरव कुमार सिंह पकड़ा गया था। बहुत सारी ठगी की थी। करोड़ों रुपए कमाए। हर दिन उसकी ठगी के कारनामें सामने आ रहे हैं। कुछ तो ऐसे की आदमी अगल-बगल के लोगों तक को यकीन हो जाए कि ललित आईएएस ही है। इसने रांची के एक कार्यक्रम में राज्यपाल से प्रशस्ति तक हासिल कर ली थी।
इसने सबसे पहले बिहार के बांका जिला में ललित वेलफेयर सोसाइटी नाम से एक एनजीओ खोला। समाज सेवा के नाम पर कार्यक्रम आयोजित किए। कोरोना काल में मास्क और सैनिटाइजर वितरण कर उसने अपनी छवि समाजसेवी की बनाई। एनजीओ के बाद आरोपी ने लेन-देन और गतिविधियों को वैध दिखाने के लिए आदित्य 30 नाम से कोचिंग सेंटर खोला।
बाबूटोला, अलीगंज और बांका-कटोरिया रोड पर उसने 3 कार्यालय खोले। अपनी कोचिंग को हाईफाई और प्रभावशाली दिखाने के लिए वह स्कूलों में जाकर टेस्ट कराने लगा। जिस भी स्कूल में जाता, वहां खुद को शिक्षा विभाग के किसी बड़े अधिकारी का रिश्तेदार बताता था, जिससे कोई उस पर शक न करे।
आरोपी की चालाकी यहीं नहीं रुकी। उसने खुद को यूट्यूबर बताकर जिला प्रशासन से के व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया ग्रुपों में एंट्री ले ली। इससे उसे अधिकारियों की गतिविधियों, बैठकों और स्थानांतरण जैसी सूचनाएं मिलने लगीं। बाद में इन्हीं जानकारियों का इस्तेमाल वह अपनी फर्जी पहचान को मजबूत करने में करता था।
जांच में यह भी सामने आया है कि करीब तीन साल पहले उसने बांका, मुंगेर और झारखंड के गोड्डा इलाके में नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से ठगी की थी। जब पीड़ित उसके पीछे पड़े तो वहां के मकान मालिक उसके गांव पहुंचे। पता चला कि उसका घर खपड़ैल का है और वह काफी समय से वहां गया ही नहीं है। बांका से फरार होने के करीब डेढ़ साल बाद उसने खुद को आईएएस अधिकारी बताना शुरू कर दिया और ठगी का नया खेल शुरू हुआ।
[10:42 am, 15/12/2025] +91 81888 99938: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, “…मैं यही कहूंगा कि पार्टी ने एक कार्यकर्ता पर भरोसा किया है, पार्टी ने हमेशा कार्यकर्ताओं को बढ़ाया है। निश्चित रूप से पार्टी के भरोसे पर काम करने का प्रयास करेंगे…कोई चुनौती नहीं है, जब NDA गठबंधन मिलकर लड़ता है तो कोई चुनौती नहीं है।”
[10:42 am, 15/12/2025] +91 81888 99938: झांसी : झांसी के पूर्व विधायक पर डकैती, रंगदारी के आरोप
दीप नारायण यादव पर डकैती, रंगदारी के आरोप,आत्मसमर्पण अर्जी पर कोर्ट ने तारीख तय की,कोर्ट ने आज की तारीख तय की,आज कोर्ट में आत्मसमर्पण की आशंका, पुलिस अलर्ट।

More Stories
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*
*बांदा 12जून 26*मोहर्रम को शांतिपूर्वक मनाने हेतु पीस कमेटी की बैठक संपन्न **