कुशीनगर 7 नवम्बर 26*BJP नेत्री पूनम जायसवाल के विवादित बयान से मचा हड़कंप, संगठन पर लगाए गंभीर आरोप
कुशीनगर *उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला मोर्चा के भीतर चल रहा असंतोष अब खुलकर सड़क पर आ गया है। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला मीडिया प्रभारी “पूनम जायसवाल’ का एक वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पार्टी संगठन की कार्यशैली पर बेहद गंभीर और सनसनीखेज सवाल उठाए हैं।
पद न मिलने पर विवादित टिप्पणी: नई जिला कार्यसमिति के गठन के बाद से नाराज चल रहीं पूनम जायसवाल ने आरोप लगाया कि पार्टी में उन्हें पद इसलिए नहीं मिला क्योंकि उन्होंने “अपना जिस्म नहीं दिया” और “बड़े नेताओं का बिस्तर गर्म नहीं किया”।
नेत्री का दावा है कि उन्होंने पार्टी के लिए लंबे समय तक दिन-रात मेहनत की, कई बार भूखे-प्यासे रहकर संगठन के कार्यक्रमों में काम किया और अपनी जेब से पैसे खर्च किए।उन्होंने कहा कि तमाम कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने संगठन को सींचा, लेकिन इसके बावजूद वफादार और पुराने कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दिया गया।
पूनम जायसवाल ने स्थानीय संगठन के कुछ पदाधिकारियों पर मनमाने तरीके से पद बांटने और पैसे तथा प्रभाव के आधार पर फैसले लेने का आरोप लगाया है।
एक सत्ताधारी पार्टी की ही महिला पदाधिकारी द्वारा इस तरह के तीखे और अमर्यादित आरोप सामने आने के बाद कुशीनगर से लेकर लखनऊ तक राजनीतिक गलियारों में भारी भूचाल आ गया है। नेत्री ने चेतावनी दी है कि वह इस पूरे मामले को लखनऊ में पार्टी के उच्च नेतृत्व के सामने उठाएंगी।
नोट: वायरल वीडियो और पोस्ट में लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले पर भाजपा संगठन की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
More Stories
कौशाम्बी 8 नवम्बर 26*दिवाली पर ग्राम पंचायतों से जमकर हुई वसूली, अधिकारियों के नाम पर जुटाए गए लाखों रुपये
मथुरा 8 नवंबर 26* लूट की घटना कारित करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड किया गया गिरफ्तार।*
कानपुर देहात 8 नवम्बर 26*भावी विधायक सुनील कुमार निषाद ने दी दीपावली की शुभकामनाएं