August 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

गोण्डा26दिसम्बर*कर्नलगंज में केंद्रीय मंत्री ने बीजेपी कार्यकर्ताओं में भरी हुँकार*

गोण्डा26दिसम्बर*कर्नलगंज में केंद्रीय मंत्री ने बीजेपी कार्यकर्ताओं में भरी हुँकार*

गोण्डा26दिसम्बर*कर्नलगंज में केंद्रीय मंत्री ने बीजेपी कार्यकर्ताओं में भरी हुँकार*

कर्नलगंज, गोंडा। स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित ब्लाक सभागार में आयोजित विधानसभा की अति महत्वपूर्ण बैठक करने के लिये केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री शोभा करांदलाजे ने मौजूद कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिये तैयार हो जाने का आवाह्न किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुये कहा कि आमजन के कल्याण के लिये सरकार ने बहुत काम किया है। विधान सभा चुनाव की बैठक में मण्डल परसपुर,कर्नलगंज, गोपाल ग्राम, सरयू ,कर्नल गंज ग्रामीण की बैठक में श्रीमती शोभा ने कहा कि सभी शक्ति केन्द्र प्रभारी,शक्ति केन्द्र संयोजक अपने सभी बूथों पर जाकर बूथ समितियों की बैठक कर लें ,पन्ना प्रमुख बना ले,सरकार की योजनाओं को बूथ पर बताएं प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, प्रधान मंत्री सम्मान योजना, गरीब कल्याण योजना, आदि सैकड़ों योजनाओं को बूथों पर जाकर मतदाताओं को जागरूक करें एवं जानवर के लिए गौशाला में व्यवस्था की गई हैं।उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। बैठक में मौजूद जिलाध्यक्ष अमर किशोर, जिला प्रभारी सुधीर कुमार, आशीष त्रिपाठी, शारदेन् मोहन सिंह ने चित्र एवं शाल भेंट कर स्वागत किया। बैठक में मुकेश कुमार वैश्य ने गायत्री जी का मोमेंटो देकर स्वागत किया। इस दौरान सभी मण्डल अध्यक्ष,आशीष सोनी, देवनारायण सविता, देवेन्द्र, एस पी सिंह, राकेश तिवारी,संजय सिंह, संदीप सिंह, शयाम किशोर मिश्र, आशीष गिरी, अनूप गोस्वामी,अनूप तिवारी, मोहित पाण्डेय, राम कुमार मौर्य, चन्द्रशेखर, श्री राम सोनी, बृजेश शर्मा, लक्ष्मी खेतान सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

Taza Khabar