गोण्डा24दिसम्बर*समाजवादी पार्टी की अट्ठारहवीं विजय चौपाल में गिनाई गई सपा शासन काल की उपलब्धियां*
कर्नलगंज, गोण्डा। आगामी विधानसभा चुनाव के मिशन 2022 के मद्देनजर वि०स० क्षेत्र कर्नलगंज अन्तर्गत शुक्रवार को ग्राम बलमत्थर के अमृतपुरी बाबा स्थान प्रांगण में समाजवादी पार्टी की अट्ठारहवीं विजय चौपाल आयोजित हुई।जिसकी अध्यक्षता शिवशंकर मिश्रा ने व संचालन हेमन्त सिंह ने किया। चौपाल को सम्बोधित करते हुये पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार पूरी तरह से हर मोर्चे पर फेल है। पुलिस सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी पूरी तरह निरंकुश और भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हुए हैं। वहीं पीड़ित न्याय के लिये दर दर भटक रहे हैं। चोरी, डकैती, हत्या, लूट, दुष्कर्म जैसी घटनाएं आम हो गई हैं तथा महिलाएं व व्यापारी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मंहगाई चरम पर है जिससे गरीब जनता काफी त्रस्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास सिर्फ सपा सरकार में ही सम्भव है। इस सरकार में पूरे प्रदेश में जो विकास हुआ है वह किसी से छिपा नही है। पूरे विधान सभा क्षेत्र में एक भी नई परियोजना संचालित नही है। वहीं पूर्व की सपा सरकार की परियोजनाओं को बंद करा दिया गया। क्षेत्र की सड़कें बदहाल हैं। विद्यालय, अस्पताल, विद्युत उपकेंद्र, पुल आदि का निर्माण नही कराया गया। रोजगार के दरवाजे बंद हैं,जिससे बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर क्षेत्र के युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा। ग्राम पंचायतों के मजरों को मुख्य मार्ग से जोड़ने, फोरलेन सरयू पुल का निर्माण कराने, जहाँगिरवा व कटरा शहबाजपुर रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज, मुर्तिहा घाट, मनिहारी घाट व लालेमऊ में पुल का निर्माण कराया जायेगा। आवश्यकतानुसार विद्युत उपकेंद्र, अस्पताल, एएनएम सेंटर का निर्माण व परसपुर में जाम लगने की समस्या को देखते हुई बाईपास का निर्माण कराया जायेगा। इस मौके पर कामेश प्रताप सिंह, चंद्रेश प्रताप सिंह, जसपाल सिंह, कैलाश पाण्डेय, पप्पू सिंह मड़हा, अजय सिंह, राजेश मिश्रा,आजाद सिंह, अमरनाथ यादव, राजबहादुर तिवारी, चंद्रभान उपाध्याय, के०पी सिंह, अजय शुक्ला, बाबू मिश्रा, ध्रुवराज यादव, आशु सिंह,चंद्रेश्वर मिश्रा, गिरजा शंकर सिंह, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*