गोण्डा20मार्च*चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट,दो के विरुद्ध मामला दर्ज
कर्नलगंज, गोण्डा । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गयी। मामले में पीड़ित द्वारा दो लोगों पर मामला दर्ज कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला कोतवाली क्षेत्र कर्नलगंज के कुतुबपुर गांव निवासी बुधराम पुत्र रामदीन का है। मामले में पीड़ित द्वारा पुलिस को तहरीर देकर कहा गया है कि 18 मार्च 2022 को समय करीब तीन बजे चुनावी रंजिश को लेकर विपक्षी ननके यादव पुत्र चेतन यादव अशोक यादव पुत्र राम केवल ने गाली गलौज करते हुये उसे लाठी व डंडा से मारा पीटा,उसे बचाने दौड़ी उसकी पत्नी को भी मारा जिससे दोनों को चोटें आई। उक्त घटना के संबंध में पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करके विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

More Stories
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एयरपोर्ट मार्ग में उखाड़े गए हैंडपंपों को स्थापित करने के लिए दी गई करोड़ों की धनराशि गबन कर गए अफसर*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्साधिकारियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एसपी के नेतृत्व में बलवा ड्रिल अभ्यास, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस लाइन में कराई गई हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल*