कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*दंपत्ति के साथ लूट करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार*
*प्रयागराज जनपद के पूरा मुफ्ती थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस बाइक गहने नगदी बरामद*
*कौशाम्बी।* बाइक सवार दंपत्ति से लीट करने वाले तीन लुटेरों को जिले की SOG टीम और पुलिस ने गिरफ्तार किया है,पुलिस ने लुटेरों के पास से अवैध तमंचा, कारतूस, बाइक,गहने और नगदी बरामद किया है।पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे जेल भेज दिया गया।
घटनाक्रम के मुताबिक चरवा थाना क्षेत्र के सैय्यद सरावां निवासी रमेश सिंह 21 फरवरी की भोर मे लगभग 04.00 बजे अपनी पत्नी के साथ बाइक से करारी के गुलामीपुर से दावत खाकर अपने घर वापस जा रहा था कि तभी सिरियावां चौराहे के पहले 02 बाइक सवार 04 अज्ञात युवकों द्वारा गाली गलौज देते हुये उन्हे रोक लिया तथा पत्नी के पहने हुये जेवर, मोबाइल तथा 1000/- रू० छीन कर भाग गये चरवा थाना में मुकदमा दर्ज हुआ एसपी राजेश कुमार ने घटना की गम्भीरता को देखते हुये तत्काल प्रभारी निरीक्षक चरवा व प्रभारी एसओजी सर्विलास के नेतृत्व में टीमों का गठन करते हुये घटना का शीघ्र अनावरण करने एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया।
एसपी द्वारा गठित टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज,आसपास के लोगो से पूछताछ व सर्विलांस आदि की सहायता से घटना के अनावरण का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान शुक्रवार को सूचना मिली कि घटना से सम्बन्धित आरोपी बाइक से तेरामील से सैय्यद सरावा की तरफ जा रहे है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी की, पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हे पुलिस टीम ने घेरकर पकड़ लिया।पुलिस ने संजय पुत्र विरेन्द्र निवासी मन्दर देह माफी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज,आशू पुत्र भीम निवासी मन्दर देह माफी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज और अलमान उर्फ अरमान पुत्र परवेज अहमद निवासी मन्दर देह माफी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया है आरोपियों की तलाशी लेने पर पुलिस को उनके कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर एक जोडी पायल चांदी की महिला का बैग,आधार कार्ड,एटीएम कार्ड, 03 मोबाइल फोन, 26200 /- रू0 नगद तथा घटना में प्रयुक्त 01 बाइक बरामद हुआ कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि 20/21.02.2026 की रात्रि में हम लोग अपने एक अन्य साथी के साथ असवां चौराहे के पास खड़े होकर आने-जाने वाले व्यक्तियों से लूट छिनैती करने हेतु रेकी कर रहे थे तभी बाइक सवार महिला एवं पुरूष आते हुये दिखाई दिये,जिनका असवा चौराहे से ही पीछा करते हुये सिरियावां कला चौराहे के पास ओवरटेक करके रोक लिया तथा उनके पास से पहने हुये कान के सोने के झुमके,चांदी के पायल,हैण्ड बैग,एक की-पैड मोबाइल एवं 1000 रूपये लूटकर भाग गये थे। लूटे गये सोने के सामान को बेचकर मिले रूपयों को हम लोगों ने आपस में बाट लिया था। सभी के हिस्से में 12-12 हजार रूपये आये थे,जिसमें से कुछ रूपये खर्च हो गये है। शेष बचे 26200 रूपये यहीं है जो आपने बरामद किये है। आज हमलोग फिर से कहीं मौका पाकर लूट करने की फिराक में घूम रहे थे कि आप लोगों ने हमें पकड़ लिया।

More Stories
कानपुर नगर 20 अप्रैल 26*क्या तिरपाल के नीचे सिसकती इन मासूम जिंदगियों को ‘अच्छे दिन’ देखने का हक नहीं? — रचना सिंह गौतम
दिल्ली 20 अप्रैल 26* पति ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या
कन्नौज 20 अप्रैल 26*मधु दीक्षित बनीं एन डी पी एफ की छिबरामऊ अध्यक्ष