कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*संवेदनशील एवं प्रमुख होलिका दहन स्थलों तथा रंगोत्सव से संबंधित चिन्हित स्थानों का एसडीएम सीओ ने संयुक्त रूप से किया भौतिक निरीक्षण*
*कौशाम्बी।* थाना कौशाम्बी क्षेत्रान्तर्गत क्षेत्राधिकारी कौशीम्बी द्वारा उपजिलाधिकारी मंझनपुर के साथ आगामी पर्व होली के दृष्टिगत दिनांक 26.02.2026 को संवेदनशील एवं प्रमुख होलिका दहन स्थलों तथा रंगोत्सव से संबंधित चिन्हित स्थानों का संयुक्त रूप से भौतिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बैरिकेडिंग प्रकाश व्यवस्था अग्निशमन संसाधन तथा पुलिस बल की तैनाती के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सभी संवेदनशील स्थलों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए एवं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए इसके उपरांत गांव में पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का विश्वास दिलाया गया तथा आपसी सौहार्द एवं शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि अफवाह फैलाने,हुड़दंग करने अथवा कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
More Stories
मुजफ्फरनगर 22 सितंबर 26*ओला स्कूटी शोरूम पर ग्राहकों का हंगामा, समय पर सर्विस न मिलने से फूटा गुस्सा
मथुरा 22 सितंबर 26*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली से हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 22 सितंबर 26*हत्या का प्रयास करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*