गोण्डा11अप्रैल*स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली।
कर्नलगंज/कटरा बाजार गोंडा। स्थानीय तहसील अन्तर्गत शिक्षा क्षेत्र कटराबाजार के उच्च प्राथमिक विद्यालय दुबहा बाजार में सोमवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे खण्ड शिक्षा अधिकारी रामप्रताप सिंह एवं ग्राम प्रधान जसवंत लाल सोनकर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से निकलकर मुख्य मार्गों से भ्रमण करते हुये लाला पुरवा पहुंची, जहां से पुनः विद्यालय प्रांगण पहुंची। वहां रैली का समापन हुआ। इस बीच स्लोगन के माध्यम से बच्चें लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहे थे। कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार। अब न करो अज्ञानता की भूल, बच्चे को भेजो स्कूल। घर घर विद्यादीप जलाओ अपने बच्चे सभी पढ़ाओ आदि नारे से मार्ग गुंजायमान हो रहा था। प्रधानाध्यापक रवि कुमार तिवारी, संकुल प्रभारी ओम प्रकाश सोनकर, देव प्रकाश कुशवाहा, राजेश कुमार सोनी, शांति देवी, शिवम मिश्रा, योगेश कुमार, उमेश चंद, बलराम, यशवंत, अनुराग शुक्ला, संजय मिश्रा, हर्षवर्धन एवं जयप्रकाश सहित काफी संख्या में शिक्षक व बच्चे रैली में शामिल थे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर 28अगस्त 26*क्षेत्रीय पुलिस की सूचना और ख़बर वायरल के बाद जागा केडीए और नगर निगम विभाग*
पूर्णिया बिहार28अगस्त26* पूर्णिया में शिवमय हुई रात: महापौर विभा कुमारी ने किया बोलबम सेवा शिविरों का भव्य उद्घाटन,
पूर्णिया बिहार 28 अगस्त26 *पूर्णिया में रक्षाबंधन पर बहनों को मिला सुरक्षा का सबसे बड़ा तोहफा