पूर्णिया बिहार 21 सितंबर26 *गुदड़ी के लाल थे शास्त्री जी, उनकी सादगी आज भी प्रेरणा : मंत्री लेशी सिंह*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णियां बिहार |* बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शास्त्री की 113वीं जयंती सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा पूरे राजकीय सम्मान के साथ मनाई गई। मुख्य समारोह के. नगर प्रखंड स्थित उनके पैतृक गांव बैरगाछी और काझा कोठी परिसर में आयोजित किया गया, जहां सर्वधर्म प्रार्थना सभा मुख्य आकर्षण रही।
*काझा कोठी और बैरगाछी में माल्यार्पण, दी श्रद्धांजलि*
समारोह की मुख्य अतिथि भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह, जिलाधिकारी अंशुल कुमार, रूपौली विधायक गजाधर मंडल, कसबा विधायक नितेश सिंह, सहायक समाहर्ता कुमुद मिश्रा, उप विकास आयुक्त राजीव कुमार और स्व. शास्त्री के भतीजे विरंची पासवान सहित अन्य अतिथियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
*सादगी और राजनीतिक शुचिता के प्रतीक थे शास्त्री जी : लेशी सिंह*
मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री गुदड़ी के लाल थे। सादगी, सरलता और ईमानदारी के बल पर उन्होंने बिहार का नाम रोशन किया। वे तीन बार 1968, 1969 और 1971 में बिहार के मुख्यमंत्री रहे और कई केंद्रीय पदों को सुशोभित किया। उनके बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
*गरीबी में भी BHU से ली शास्त्री की उपाधि, जीवन अनुकरणीय : डीएम*
जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने कहा कि अत्यधिक गरीबी के बावजूद शास्त्री जी ने BHU से उच्च शिक्षा प्राप्त कर ‘शास्त्री’ की उपाधि ली और देश के शीर्ष पद तक पहुंचे। उनका जीवन युवाओं के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
समारोह में कबीर आश्रम, गुरुद्वारा, मस्जिद और संत पीटर्स स्कूल के प्रतिनिधियों ने सर्वधर्म प्रार्थना की। मंच संचालन शिक्षिका सुचित्रा कुमारी ने किया। मौके पर अपर समाहर्ता मुकेश कुमार मुकुल, रवि शंकर उरांव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
More Stories
कानपुर नगर 21 सितंबर 26*पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने एसीपी बिल्हौर कार्यालय का किया निरीक्षण,
मुजफ्फरनगर 21 सितंबर 26 ब्रेकिंग: जिला जेल में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण,,,,
पूर्णिया बिहार 21 सितंबर26 *गुलाबबाग से 135 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा रामदेव के जयकारे के साथ कानकी धाम रवाना,