गाजीपुर30जून25*लंका मैदान के मैरिज हॉल में हुई राष्ट्रीय पत्रकार संघ की बैठक
बैठक में जिले के सदस्यों को किया गया कार्ड वितरित
संगठन को मजबूत और विस्तार करने पर हुई चर्चा
वाराणसी से प्राची राय की खास खबर यूपीआजतक
गाजीपुर। लंका मैदान स्थित मैरीज हाल में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की रविवार को मासिक बैठक हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण
राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह , राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष कंचन सिंह . बलिया महिला जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी वर्मा , वाराणसी महिला जिलाध्यक्ष प्राची राय ने
दीप प्रज्वलंन कर ऐवमं सभी पत्रकार वंधुओ ने राष्ट्रगान गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ से किया
।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिंह सहित बनारस, गाजीपुर, आजमगढ, चन्दौली बलिया, मऊ, गोरखपूर सहित कई जिले के जिला अध्यक्ष शामिल हुए। इस इस बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सहित जनपद के जिला अध्यक्ष शिव प्रताप तिवारी सहित अन्य संबोधित किया। इसके बाद जिले के सदस्यों को संस्था का आईडी कार्ड राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह द्वारा वितरित किया गया। इस बैठक में आए हुए मुख्य अतिथि सहित सभी जनपदों के अध्यक्षों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक के समापन में कोर कमेटी की भी बैठक हुई। जिसमें तमाम अहम बिन्दुओं पर निर्णय लिया गया। जैसे प्रदेश प्रदेश के अध्यक्ष के चयन पर विचार, आजमगढ जिला कार्यकारिणी की घोषणा, प्रदेश अध्यक्ष के उम्मुदवारो के नाम पर मन्थन, बलिया में आगामी कार्यक्रम पर चर्चा, जिन जनपदों में सगठन कमजोर है उस जनपद में अध्यक्ष बदलने पर बिचार, गाजीपुर की जिला कमेटी पर मन्थन और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। इस बैठक में जिला अध्यक्ष शिव प्रताप तिवारी, अनिल कश्यप, काशी सिंह, वेद प्रकाश शर्मा, प्रदीप शर्मा, रतन कुमार विक्की, विनीत दुबे, आरिफ वारसी, सउद अंसारी, कृष्ण बिहारी द्विवेदी, सुरेंद्र सिंह, राम जन्म कुशवाहा , दीपशिखा ,शाहिना परवीन सहित दर्जनों की संख्या में संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 23 जुलाई 26 *पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से बरामद हुए 25 भैंस, 2 पशु तस्कर गिरफ्तार*
मुजफ्फरनगर23जुलाई26*कांवड़ यात्रा-2026: बाहरी पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्थाओं का एसपी सिटी अमृत जैन ने किया निरीक्षण
मथुरा 23 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION* – थाना हाईवे जनपद मथुरा।*