सुल्तानपुर १७ सितंबर २६**धम्मौर में सुंदरकांड पाठ, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*
*इसौली विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम*
सुल्तानपुर (धम्मौर) – इसौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रामचंद्र मिश्र के संयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में धम्मौर बाजार स्थित मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम में जनसंघ काल से जुड़े भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की आज की मजबूती वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और संगठन निर्माण की वर्षों की साधना का परिणाम है।
कार्यक्रम में महेश सिंह, सूर्यभान सिंह, राजेश तिवारी, नंदलाल पाल, जिला मंत्री प्रदीप शुक्ला, यज्ञ प्रसाद सिंह, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे, रामजतन यादव, बजरंग नारायण दुबे, रवि सिंह, सुधांशु सिंह, विष्णुदत्त पांडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्मानित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में डॉ. वी.पी. सिंह, आर.पी. सिंह, राम अभिलाष सिंह, सूर्यभान सिंह, दयाराम मौर्य, बजरंग नारायण दुबे, मस्तराम यादव, रामशब्द यादव, हनुमानगढ़ धम्मौर के पुजारी महाराज, रणजीत सिंह, भगवान बक्श सिंह, करुणाशंकर उपाध्याय, सुरेश वर्मा, विमल पांडे, सुरेंद्र दुबे, यज्ञ प्रसाद सिंह, मस्तराम कश्यप, डॉ. रामकुमार मौर्य, श्रीमती राजकुमारी गुप्ता, श्रीमती रूमी सिंह एवं संजय सिंह शामिल रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 सितंबर26 *ऑपरेशन मुस्कान बना लोगों के लिए वरदान:
पूर्णिया बिहार 18 सितंबर 26 सहरसा में पत्रकारों से उलझना पड़ा भारी:
पूर्णिया बिहार 18 सितंबर26 *डिमिया में लगा हेल्थ कैंप, MLA खेमका ने किया निरीक्षण*