गाजीपुर से प्राची रॉय की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
गाजीपुर20जून24*चमत्कारिक सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर पहुंचकर अफजाल अंसारी ने बुढ़ियामाई का किया दर्शन,फोटो वायरल*
गाजीपुर।उत्तर प्रदेश की गाजीपुर लोकसभा से समाजवादी पार्टी से चुनाव जीतने के बाद अफजाल अंसारी एक बार फिर से क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं।लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को गाजीपुर में हराने के बाद अफजाल अंसारी का अब एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।इस फोटो में अफजाल अंसारी यहां के चर्चित और प्रसिद्ध सिद्धपीठ हथियाराम मठ में बुढ़ियामाई के दर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।अफजाल अंसारी मठ के पीठाधीश्वर भवानी नन्दन यति महाराज से भी मिलते हुए नजर आ रहे हैं।अफजाल अंसारी ने मंदिर में दर्शन करके आशीर्वाद लिया और पीठाधीश्वर भवानी नन्दन यति महाराज का भी आशीर्वाद प्राप्त किया।
आपको बता दें कि जिस मठ में मुख्तार अंसारी के बड़े भाई अफजाल अंसारी ने अपना शीश झुकाया है वह मठ गाजीपुर के जखनियां क्षेत्र के भुडकुड़ा थाना क्षेत्र में है।माना जाता है कि ये मठ 1 हजार साल से भी ज्यादा प्राचीन है।यहां मां दुर्गा बुढ़िया माई के तौर पर विराजमान हैं और उनकी पूजा की जाती है।पूरे क्षेत्र के लिए ये काफी अहम और लोकप्रिय धार्मिक स्थल है।
बता दें कि संघ प्रमुख मोहन भागवत भी अक्सर मां दुर्गा का दर्शन करने के लिए यहां आते हैं।माना जा रहा है कि मोहन भागवत 1 जुलाई के दिन भी माता का दर्शन करने के लिए यहां आ सकते हैं।अब मोहन भागवत के आने से पहले ही गाजीपुर से सपा सांसद और मुख्तार अंसारी के बड़े भाई अफजाल अंसारी ने यहां आकर अपना शीश झुकाया है और आशीर्वाद लिया है।सिर्फ यही नहीं बल्कि अफजाल अंसारी ने सिद्धापीठ के पीठाधीश्वार के चरणों में अपने सहयोगियों के साथ बैठकर फोटो भी क्लिक करवाया है।अब यही फोटो गाजीपुर समेत पूरे क्षेत्र में खूब वायरल हो रही है।सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर काफी चर्चा की जा रही है।
मठ दर्शन को लेकर अफजाल अंसारी ने कहा कि वह इस्लाम के अनुयायी हैं।मगर वह हर धर्म को मानते हैं।अफजाल अंसारी ने साफ कहा कि जो भी अपने धर्म में आस्था रखता है, वह सभी धर्मों का सदैव सम्मान करता है।मैं भी उनमें से एक हूं।

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*