*गाजीपुर12मई25*महिला भूमिहार समाज की महिलाओ ने वृद्धाश्रम में केक खिलाकर मनाया मातृ दिवस*
गाजीपुर से प्राची राय की खास खबर यूपीआजतक
गाजीपुर। महिला भूमिहार समाज की महिलाओ ने मातृत्व दिवस उन माताओ के साथ मनाना पसंद किया जो परिवार से दूर अपना जीवन वृद्धाश्रम छावनी लाइन मे व्यतीत कर रही थी।
इस अवसर पर वृद्धाश्रम मे माताओ के साथ केक काटकर और एक दूसरे को मुंह मीठा करके उनको उपहार देकर मनाया। इसके साथ उनके साथ मिलकर पांरपरिक गीत गाया।
ये सब देखकर आश्रम की मातायें भाव विभोर हो उठी उनकी आखें अपने स्वजन को याद करके छलक उठी
महिला भूमिहार समाज की महिलाओ ने कहा कि ” मनुष्य को निश्चल प्रेम मॉ मे ही मिलता है, किंतु आज के लोग आधुनिकता में यह सब भूलकर अपने माँ बाप को वृद्धा आश्रम में छोड़ आते ।हैं । ”
कार्यक्रम मे गिरिजा राय. कनकलता राय.. डा ऋचा राय. रंजना राय . अर्चना राय. प्राची राय . गायत्री राय . पूनम राय. अनु राय . राधिका राय . शिल्पी. सरिता राय आदि उपस्थित रही।

More Stories
मथुरा 1 जून 26* हत्या के प्रयास के अभियोग में वाछिंत 01 अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 1 जून 26*मथुरा एवं वृंदावन की यातायात व्यवस्था की समीक्षा एवं सुधार हेतु एक महत्वपूर्ण गोष्ठी*
रोहतास1जून26*डीडीयू मंडल में सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को प्रदान किया गया समापक भुगतान*