गाजीपुर10दिसम्बर2022*नगरपालिका नगर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक समपन्न।
गाजीपुर*नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा जिला कार्यालय,छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता मे सभी नगरपालिका और नगर पंचायत की संयुक्त रुप से प्रथम मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी, स्थानीय निकाय प्रभारी,वार्ड प्रभारी,वार्ड संयोजकों की बैठक हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने कहा कि नगर निकाय के विकास,व्यापारी हितों की रक्षा तथा नगर निवासियों के समृद्धि के लिए सदैव संकल्पित प्रयास किया है।आज अगर नगरों का जो सुदृढीकरण देखने को मिल रहा है वह भाजपा की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
पुर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि गाजीपुर की नगरीय जनता विकास के लिए इस बार जनपद के सभी आठ नगर निकायों पर भाजपा उम्मीदवारों को जिताने का संकल्प ले चुकी है।
क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि समाज मे नैतिक दायित्वों की पूर्ति समाजिक जिम्मेदारियों के लिए महत्वपूर्ण कार्य है और भाजपा नेतृत्व इन जिम्मेदारियों के निर्वहन मे पुरी तरह समर्थ सक्षम है।
जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बैठक कि कार्य योजना प्रस्तुत किया।
संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शंकर राय, सुनील सिंह, प्रवीण सिंह, दया शंकर पांडेय, अच्छे लाल गुप्ता, सुरेश बिंद, अवधेश राजभर, राकेश यादव, अखिलेश सिंह,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,सुदामा राम विश्वकर्मा, रामेश्वर कुशवाहा, योगेश सिंह, गोपाल राय दीपक सिंह मनोज सिंह ,नरेंद्र पाठक नरेंद्र सिंह, रासबिहारी राय, अमरेश गुप्ता, रमेश सिंह पप्पु,राकेश राय,मयंक जायसवाल,अनिल पांडेय, संदीप सिंह सोनू,सुनील गुप्ता,अनुप जायसवाल,सोनम शर्मा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री