गाजियाबाद26मई26*डीएम गाजियाबाद की एक नई पहल/ दिव्यांग जनों को मिलेगी चलतीं फिरतीं दुकानें।
गाजियाबद से संवाददाता राकेश गुप्ता। —-
गाजियाबाद*जिला गाजियाबाद में दिव्यांग जनों को रोजगार कों बढ़ावा देने के लिए जिला अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मांदड ज़ी गाजियाबाद द्वारा एक नवीन एवं पहल सराहनीय पहल शुरू की जा रही है। इस पहल के अंतर्गत दिव्यांग जनों को गाजियाबाद में चलती-फिरती दुकानें देने जा रही है जिससे दिव्यांग जन स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे। जिला अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मांदड ने बताया कि जनपद में गाजियाबाद दिव्यांग जनों को रोजगार से जोड़ना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यह विशेष पहल प्रारम्भ की जा रही है जिससे दिव्यांग जन सम्मानपूर्वक अपने परिवार का पालन पोषण रोजगार संचालित कर सकें। इस”’’ और पढ़ें। इस योजना के अंतर्गत CSR fund के माध्यम से दिव्यांग जन को विशेष प्रकार की मोटाराईजड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। इन मोटरोईजड ट्राई साइकिल पर विशेष रूप से लोहे के मजबूत स्टैंडर्ड एवं आवश्यक स्ट्रक्चर लगाकर एक छोटा चलती-फिरती दुकान के रूप में तैयार किया जा रहा है। इस चलती-फिरती दुकानों के माध्यम से दिव्यांग जन स्कूल कालेज बाजार एवं अन्य सार्वजनिक रूप से स्थानों पर कापी किताब स्टेशनरी सामग्री , बिस्कुट चिप्स आदि व दैनिक उपयोग की वस्तुएं बेचकर रोजगार संचालित कर सकते हैं। जिला अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मांदड ज़ी ने कहा कि इस प्रकार की पहल से दिव्यांग जन आत्मनिर्भर बनेंगे तथा उन्हें रोजगार संचालित करने के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भविष्य में भी दिव्यांग जनों के हितार्थ इसी प्रकार की योजना को आगे बढ़ता रहेगा। इस पहल में नींव शक्ति संस्थान द्वारा भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है। संस्था द्वारा दिव्यांग जनों को सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु सक्रिय सहभागिता निभाई जा रही है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक दिव्यांग जन इस योजना से जुड़कर अपने जीवन यापन हेतु स्थायी रोजगार संचालित कर सकें तथा समाज में आत्म विश्वास के साथ आगे बढ़ते रहे

More Stories
अयोध्या26मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ26मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
रोहतास26मई26*बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, डीएम-एसपी ने शांति व सुरक्षा पर दिया जोर*