May 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बिजनौर17 march 26* ईदगाह में ईद की नमाज़ सुबह 8 बजे होगी

गाजियाबाद १५ मार्च २६ * अधिवक्ता इकराम अली की गिरफ्तारी पर विवाद, बार एसोसिएशन ने पुलिस आयुक्त को दिया ज्ञापन

गाजियाबाद १५ मार्च २६ * अधिवक्ता इकराम अली की गिरफ्तारी पर विवाद, बार एसोसिएशन ने पुलिस आयुक्त को दिया ज्ञापन

गाजियाबाद में अधिवक्ता इकराम अली की गिरफ्तारी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बार एसोसिएशन गाजियाबाद ने इस मामले में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
बार एसोसिएशन के अनुसार, अधिवक्ता इकराम अली को 12 मार्च 2026 को मसूरी थाना पुलिस ने देशद्रोह जैसे गंभीर आरोप में जेल भेज दिया। आरोप है कि इस कार्रवाई की जानकारी बार एसोसिएशन को नहीं दी गई।
अधिवक्ता के परिवारजनों का कहना है कि इकराम अली को पुलिस ने तीन दिन पहले से थाने में बुलाकर रखा हुआ था और उन्हें परिवार वालों से मिलने तक की अनुमति नहीं दी गई। परिवार का दावा है कि इसकी पुष्टि थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हो सकती है।
परिजनों ने यह भी कहा है कि अधिवक्ता इकराम अली का किसी भी आतंकी संगठन या संदिग्ध ग्रुप से कोई संबंध नहीं है और न ही उन्होंने किसी देश विरोधी पोस्ट को फॉरवर्ड किया है।
बार एसोसिएशन का कहना है कि इकराम अली उनके सम्मानित सदस्य हैं और उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। एसोसिएशन ने पुलिस आयुक्त से मांग की है कि मामले की जांच किसी अन्य अधिकारी से कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके और अधिवक्ता को न्याय मिल सके।