कौशाम्बी9जून26*बेटे के साथ मिलकर दंपति ने लाइनमैन को उतारा था मौत के घाट*
*कौशाम्बी।* चरवा थाना क्षेत्र में रविवार की रात्रि लाइनमैन राजकुमार की गला काटकर हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए बेटे सहित दंपत्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है जहाँ से तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है नाबालिग से संबंध प्रेम प्रसंग के विरोध में लाइनमैन की गला काटकर रविवार की रात्रि बेरहमी से हत्या की गई थी और सिर कटी लाश को गांव के बाहर जंगल की झाड़ी में फेंक दिया गया था संबंधों को लेकर बालिका के परिवार से लाइनमैन का पूर्व में भी विवाद हुआ था उसके बाद लाइनमैन की हत्या की योजना में बालिका के परिवार के लोग लगे थे मौका मिलते ही लाइनमैन का गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया है गिरफ्तार तीनों आरोपियों अंगद रैदास वा पत्नी राज कुमारी वा बेटा लवकुश ने पूछताछ में हत्या की वारदात कबूल की है हत्या में इस्तेमाल हथियार तलवार खंती कुल्हाड़ी और फावड़ा पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बरामद कर लिया है गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किया है पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सिर काटकर जंगल में लाश फेंकने का उद्देश्य था कि मृतक की पहचान ना हो सके हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की कोशिश का पुलिस ने खुलासा किया है एसपी के निर्देशन में सर्विलांस और पुलिस टीम की मदद से लाइनमैन की हत्याकांड का खुलासा हुआ है।

More Stories
नई दिल्ली26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
भागलपुर25जुलाई26*भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*