ब्रेकिंग न्यूज बांदा-
बांदा 9 जून*तपते बांदा में सेवा का संकल्प, जैन समाज ने राहगीरों के लिए की जलपान की व्यवस्था*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा – जजी चौराहे पर शीतल जल व स्वल्पाहार वितरण
बांदा।- विश्व के सर्वाधिक गर्म शहरों में शामिल रहे बांदा में इन दिनों तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से राहत दिलाने के लिए विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठन लगातार जनसेवा में जुटे हुए हैं।
इसी क्रम में बुधवार, 10 जून 2026 को जैन धर्मशाला प्रबंध समिति बांदा एवं जैन समाज के सहयोग से जजी चौराहा पर राहगीरों एवं आमजन के लिए शीतल जल, चना एवं पेठा वितरण की व्यवस्था की गई। साथ ही लोगों को कुछ समय विश्राम करने के लिए छायादार स्थान की भी व्यवस्था की गई, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिल सके।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सहभागिता की। अधिकारियों ने पहुंचकर सेवा कार्यों की सराहना की।
जैन समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है तथा भविष्य में भी जनहित के ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
सुल्तानपुर25जुलाई26*सुलतानपुर में सपा का बड़ा दांव: तेज-तर्रार नफीसा खातून बनीं समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष*