कौशाम्बी8मई26*जिलाधिकारी ने की नगर-निकाय एवं डूडा के कार्यों की प्रगति की समीक्षा*
*जिलाधिकारी ने कार्य लम्बित पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अधिशासी अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को नगर पालिका परिषद नगर पंचायतों के निर्माण कार्यों एवं डूडा के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अन्तर्गत नगर-निकायों में कराए जा रहें कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान नगर पालिका परिषद भरवारी में निर्माण कार्य लम्बित पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अधिशासी अधिकारी को इस माह तक सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिशासी अधिकारी,चरवा को भी मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के लम्बित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर को नगर निकायों के निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों से कहा कि विद्यालयों में बाउण्ड्रीवाल, शौचालय एवं टाईलीकरण आदि कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाय जिलाधिकारी ने 15वॉ वित्त आयोग,वंदन योजना, नगरोदय योजना तथा सीवरेज व जल निकासी योजना के अन्तर्गत निकायवार कराए जा रहें कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराई जाय। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्माण कार्यों का प्रभावी अनुश्रवण करने एवं मौके पर भ्रमण करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी द्वारा नगर निकाय पश्चिम शरीरा एवं दारानगर में निर्माणाधीन पेयजल परियोजनाओं के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान सहायक अभियंता जल निगम (शहरी) ने बताया कि नगर निकाय पश्चिम शरीरा में पेयजल परियोजना के अंतर्गत ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य इस माह तक पूर्ण हो जाएगा। इसी प्रकार नगर निकाय दारानगर में पेयजल परियोजना का कार्य 30 जून,2026 तक पूर्ण हो जाएगा।जिलाधिकारी ने डूडा के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत अधूरे आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करवाया जाय। बैठक में अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ जनपद कौशांबी* 9838824938

More Stories
कौशाम्बी8मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी8मई26*ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग के 5 लोगों को कोखराज थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार*
कौशाम्बी8मई26*जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए सीएससी संचालकों की कार्यशाला आयोजित*