कौशाम्बी6अगस्त24*निर्माण कार्य में धीमी प्रगति पर कारण बताओ नोटिस एवं स्पष्टीकरण जारी करने के डीएम ने दिए निर्देश*
*जिलाधिकारी ने की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने उदयन सभागार में कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल, उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम, यूपी सिडको एवं ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग द्वारा निर्माणाधीन परियोजनाओ की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में जिलाधिकारी ने राजकीय निर्माण निगम द्वारा पुलिस लाइन में कराये जा रहें 24 क्षमता के महिला हॉस्टल/बैरक के निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दियें। उन्हांने कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा पुलिस लाइन में कराये जा रहें महिलाओं के लिए 100 क्षमता के हॉस्टल/बैरक का निर्माण कार्य, पुलिस लाइन में कर्मचारियों के लिए टाइप-ए एवं टाइप-बी के 12 आवास के निर्माण कार्य, पुलिस लाइन में ट्रॉजिट हॉस्टल का निर्माण कार्य, कड़ाधाम में पर्यटन के विकास कार्य, ग्राम कोसम इनाम में गेट कॉम्पलेक्स का निर्माण कार्य एवं बौद्ध थीम पार्क के निर्माण कार्य की विस्तृत समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए और टीम लगाकर कार्य तेजी से पूर्ण कराने तथा निर्माण कार्य की प्रगति धीमी पाये जाने पर अधिशासी अभियंता, यूपीपीसीएल को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए कहा कि पत्र की प्रतिलिपि शासन को भी किया जाय।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था यूपी सिडको द्वारा जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय ककोढ़ा, भरसवॉ, कोइलहा एवं करारी में कराये जा रहें प्रधानाचार्य आवास एवं ट्रॉजिट हॉस्टल के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य में तेजी से प्रगति लाने तथा विभागीय निर्माण कार्यों में रूचि न लेने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दियें। उन्हांने ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग द्वारा कराये जा रहें निर्माण कार्य यथा-यूपी-4269 एमआरएल-11 कनैली से भकन्दा उपरहार सम्पर्क मार्ग, यूपी-4291 टीएनपीएस किमी0-16 चकपिन्हा सम्पर्क मार्ग, यूपी-4293 हरदुआ से दरियापुर संपर्क मार्ग, यूपी-4292 बेरौंचा रोड संपर्क मार्ग एवं यूपी-4290 पुरखास से केवट का पुरवा (मोहम्मदपुर) संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान प्रगति धीमी पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दियें।बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी सुखराज बन्धु एवं जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजीत प्रताप सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak