कौशाम्बी30दिसम्बर*चायल में गरजे स्वतंत्र देव सिंह, कहा- जिन्ना-जिन्ना चिल्लाकर दंगा करवाना चाहते हैं अखिलेश*
*कौशांबी।* चायल विधानसभा के भरवारी केवीएस विद्यालय में पिछड़ा मोर्चा की सभा में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा- भाजपा को जनता का विश्वास प्राप्त है, 2022 में एकबार फिर से राज्य के भीतर कमल खिलने जा रहा है।भरवारी के केपीएस स्कूल में आयोजित सभा में सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ी। खराब मौसम के कारण स्वतंत्र देव सिंह सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। विधायक संजय गुप्ता के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।
स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा- अखिलेश जिन्ना-जिन्ना चिल्लाकर दंगा करवाना चाहते हैं। उन्होंने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा- आप सभी जनता के वोट से ही आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, काशी कॉरिडोर भी आपके इसी वोट की बदौलत चमक रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- 2024 तक भाजपा हर किसी को पक्का मकान उपलब्ध करवा देगी, शिक्षा-चिकित्सा और बेटियों की शादी में भी यूपी अग्रणी बन रहा है। अखिलेश राज में जहां महिलाएं एवं लड़कियां असुरक्षा महसूस करती थी वहीं योगी सरकार के आने के बाद सभी सुरक्षित महसूस कर रही हैं। अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे माफियाओं के काले कारनामों पर योगी जी का बुलडोजर चल रहा है।
सभा को संबोधित करते हुए संजय गुप्ता ने कहा- उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। योगी सरकार ने असुविधा और अभाव को सुविधा और सद्भाव में बदला है। उन्होंने कहा- यहां उपस्थित जनता का उत्साह देखकर साफ नजर आ रहा है प्रदेश में एकबार फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
विधायक सिराथू शीतला प्रसाद ने कहा भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है यहां पिछड़ों का सम्मान हुआ है पूर्वर्ती सरकार ने पिछड़ों को केवल शोषण का इस्तेमाल किया है
विधायक सदर लाल बहादुर ने अपने वक्तव्य में कहा कि विपक्षी बौखला गए हैं उन्हें जमीन नहीं मिल रही है 2022 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है आम जनता भाजपा से खुशहाल है क्योंकि इस सरकार में सभी का सम्मान किया है विकास की गंगा चारों तरफ बह रही है
योगेश मौर्य ने तंज कसते हुए कहा कि आज ऐसे कई राजनीतिक एजेंसियां है जो भारत के टुकड़े करना चाहते हैं खाते पर हिंदुस्तान की है और बजाते पाकिस्तान की है अब वह दिन दूर नहीं जो ऐसे देशद्रोहियों को चिन्हित करके भारत के संवैधानिक रूप से कड़ी से कड़ी दंड दिया जाए
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप जिला जिला प्रभारी अनिल सिंह अध्यक्ष पुष्पराज पटेल जिला महामंत्री सूरज यादव प्रतीक जयसवाल धर्मराज मौर्य कल्पना सोनकर जगदीश पटेल श्री मोहन मौर्य आदि हजारों की संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद रहे
*राम प्रसाद गुप्ता कौशांबी।8429335501*

More Stories
सतना25जून26*आरक्षक रामनरेश बैगा बने प्रधान आरक्षक, कोठी थाने में फित्ती लगाकर दी गई नई जिम्मेदारी।
गाजियाबाद25जून26*’मृत’ घोषित युवक जिंदा लौटा! शव की गलत पहचान से उठा बड़ा सवाल
गया बिहार25नूं26*GM छत्रसाल सिंह एक्शन में: पटना-कोडरमा रेलखंड का मैराथन निरीक्षण |