लखनऊ 18 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….
➡️लखनऊ: NSG और यूपी पुलिस का संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम। पुलिस लाइंस लखनऊ में आज कार्यक्रम का शुभारंभ। पुलिस की क्षमता निर्माण को लेकर व्यापक प्रशिक्षण। NSG और उत्तर प्रदेश पुलिस मिलकर देंगी प्रशिक्षण। आज सुबह 11:30 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। पुलिस बल की दक्षता-प्रशिक्षण क्षमता बढ़ाने पर जोर।
➡️लखनऊ: सीएम योगी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक। शाम 4 बजे सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर।
➡️लखनऊ: कांग्रेस पार्टी आज करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस। सुबह 11.30 बजे कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता। कांग्रेस नेता अब्दुल हन्नान, प्रियंका गुप्ता रहेंगी मौजूद।
➡️प्रयागराज: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का प्रयागराज दौरा आज। सुबह 10.15 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। विकसित उत्तर प्रदेश विकसित प्रयागराज कार्यक्रम। सिविल लाइंस पर आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत। एक्यूप्रेशर प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान का सम्मेलन। 11.15 बजे सम्मेलन में शिरकत करेंगे उपमुख्यमंत्री। 12.15 बजे शंभू नाथ इंजीनियरिंग कॉलेज जाएंगे। दोपहर 1 बजे सर्किट हाउस में करेंगे संवाद। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों से संवाद। सर्किट हाउस में ही विभागीय अधिकारियों संग बैठक। दोपहर 1.50 बजे बमरौली एयरपोर्ट से लखनऊ जाएंगे।
➡️गोरखपुर: आज गोरखपुर पहुंचेंगे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव। चौरी चौरा क्षेत्र के देवकही जाएंगे अखिलेश यादव। शहीद बाबू बंधु सिंह की प्रतिमा का करेंगे अनावरण। स्वर्गीय विनय कुमार सिंह को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि। दोपहर 12 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे अखिलेश। एयरपोर्ट से पीडीए रथ पर सवार होकर जाएंगे चौरी चौरा। अखिलेश यादव के कार्यक्रम में रोड शो भी शामिल। करीब 20 किलोमीटर का रोड शो करेंगे सपा प्रमुख। शहर और ग्रामीण क्षेत्र से होकर गुजरेगा रोड शो। रास्ते में कई स्थानों पर किया जाएगा स्वागत।
➡️रामपुर: सपा नेता आज़म खां को हाईकोर्ट से जमानत। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत। गाजियाबाद की डासना जेल से होगी रिहाई। रिहाई की खबर को लेकर सपाइयों में खुशी। अब्दुल्ला आजम ने अल्लाह का शुक्र अदा किया। फेसबुक अकाउंट पर लिखी बड़ी बातें। बोले- आज दिल को सुकून मिला, आंखों को राहत मिली। लिखा- आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे।
➡️बुलंदशहर: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज जिले में। सुबह 9:30 बजे गांव अलीनगर पहुंचेंगे। श्री श्याम कृपाधाम निर्माण, भागवत कथा। नरसेना थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर जाएंगे। शिलान्यास एवं भूमि पूजन में पहुंचेंगे उपमुख्यमंत्री। विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे उपमुख्यमंत्री।
➡️अयोध्या: परिक्रमा मेले में रात्रि 11 बजे तक होंगे श्रीरामलला के दर्शन। अक्षय नवमी से आरंभ होगी चौदह कोसी, पंचकोसी परिक्रमा। मेले को देखते हुए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास का फैसला। रात्रिकालीन दर्शन का समय एक घंटा बढ़ाने का निर्णय लिया। 18 से 22 नवंबर तक रात्रि 11 बजे तक दर्शन करेंगे श्रद्धालु।
➡️उन्नाव: पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह का बयान। रेप के दोषी सजायाफ्ता कुलदीप सिंह सेंगर पर बोले। परिवार से कोई चुनाव लड़ेगा तो समर्थन दूंगा- ब्रजभूषण। हां, पूर्वांचल में मेरा दबदबा रहेगा- ब्रजभूषण। उन्नाव के भगवंतनगर पहुंचे थे भाजपा नेता।
➡️रायबरेली: पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला। युवक ने बुजुर्ग को पीटा, वीडियो वायरल। वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज की FIR। सलोन क्षेत्र के महराजगंज गांव का मामला।
➡️रायबरेली: मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप का मामला। मुख्य चुनाव आयोग ने मामले में दिया बयान। अधिकारियों ने गांव पहुंचकर कराई जांच- चुनाव आयोग। ‘शिकायतकर्ता रोहित यादव की शिकायत पर जांच’।
➡️रायबरेली: 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी। घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला सुमित। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। नसीराबाद थाना क्षेत्र के धरई गांव की घटना।
➡️हापुड़: गढ़ मेले में टशन दिखाने के मामले में कार्रवाई। हुड़दंग करने वालों की गाड़ी का हुआ बुरा हाल। पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार। हुड़दंगबाजी बर्दाश्त नहीं होगी- DIG मेरठ रेंज।
———————————————————————————–

More Stories
नई दिल्ली 18 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
कानपुर देहात 17 नवम्बर 26*विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कानपुर देहात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
कानपुर नगर 17 नवम्बर 26*कानपुर में एक और अग्निकांड,केमिकल फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड