कौशाम्बी28अप्रैल*बाईक की हुई आमने-सामने टक्कर तीन घायल*
*अराजक तत्वों ने एक्सीडेंटल बाईक में लगायी आग जलकर हुई राक*
कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा नहर के पास दो बाईकों की आमने-सामने टक्कर में 3 लोग जख्मी हुए हैं पूरब शरीरा गांव के मजरा शिव रतन का पूरा निवासी दिलीप पुत्र चन्द्रशेन बृहस्पतिवार दोपहर 1:00 बजे पश्चिम शरीरा आ रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रही बाईक में सवार शिवा पुत्र सुरेश निवासी छोटी अढौली थाना धाता बाईक के पीछे बैठी बुआ कृष्णावती पत्नी उमाशंकर निवासी उरई अशरफ पुर थाना सराय अकिल जैसे पूरब शरीरा नहर के पास पहुंचे ही थे दोनो बाईक सवार आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी टक्कर में कृष्णावती शिवा दिलीप तीनों बुरी तरह लहुलुहान हो सड़क पर तड़पने लगे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ईएमटी पंकज कुमार ने तीनों गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है वहां घटना स्थल पर दिलीप की एक्सीडेंट पड़ी बाईक को अराजक तत्वो ने आग के हवाले कर दिया
आग से बाईक धू धू कर जलकर राख हो गयी घटना की सूचना पर पहुंची पश्चिम शरीरा पुलिस ने दोनों को लेकर घटना की छानबीन मे जुट गई है l
*कौशाम्बी से- यशवंत सिंह की रिपोर्ट न्यूज यूपी आजतक*

More Stories
महोबा 15 अप्रैल 26*घटिया निर्माण से ठेकेदार सरकार को लगा रहे लाखों रूपये का चूना
नई दिल्ली * 15 अप्रैल 2026 , बुधवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल*
नई दिल्ली 15 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*