September 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 22 सितंबर 26 सक्सेस स्टोरी थाना नौहझील जनपद मथुरा ।*

मथुरा 22 सितंबर 26 सक्सेस स्टोरी थाना नौहझील जनपद मथुरा ।*

मथुरा 22 सितंबर 26 सक्सेस स्टोरी थाना नौहझील जनपद मथुरा ।*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

मथुरा। थाना नौहझील पुलिस जनपद मथुरा की ‘मिशन शक्ति’ टीम ने यमुना एक्सप्रेस-वे के पास से एक भटकी हुई 21 वर्षीय युवती को सकुशल रेस्क्यू कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया है। कल दिनांक 21.09.2026 को क्षेत्र में गश्त कर रही थाना मोबाइल टीम को यह युवती एक्सप्रेस-वे के आसपास परेशान हालत में घूमती हुई मिली, जो पिछले 7-8 महीनों से सेक्टर-70 नोएडा में कार्यरत थी और अपने एक दोस्त से मिलने घर से आई थी, परंतु दोस्त के न मिलने के कारण रास्ता भटक गई थी। पुलिस टीम युवती को तत्काल थाना नौहझील के मिशन शक्ति केंद्र लेकर आई, जहाँ महिला पुलिसकर्मियों द्वारा उसकी गहन काउंसलिंग की गई और प्राप्त जानकारी के आधार पर उसके परिजनों को थाने बुलाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने युवती और परिजनों के मध्य चल रहे आपसी विवाद को भी काउंसलिंग के माध्यम से दूर कराया तथा युवती को सकुशल उसके परिवार के सुपुर्द कर घर रवाना किया। पुलिस प्रशासन और मिशन शक्ति टीम के इस त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय कार्य की थाने पर मौजूद संभ्रांत व्यक्तियों तथा स्थानीय लोगों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।

Taza Khabar