September 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर 22 सितंबर 26*बिना पंजीकरण अस्पताल चलाने और अनुमति के बिना ऑपरेशन कराने का आरोप,

मुजफ्फरनगर 22 सितंबर 26*बिना पंजीकरण अस्पताल चलाने और अनुमति के बिना ऑपरेशन कराने का आरोप,

*मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग:

मुजफ्फरनगर 22 सितंबर 26*बिना पंजीकरण अस्पताल चलाने और अनुमति के बिना ऑपरेशन कराने का आरोप, 

मुजफ्फरनगर, 22 सितंबर 2026।

लोकेन्द्र गौतम*ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल*यूपीआजतक*

मुजफ्फरनगर में एक निजी अस्पताल को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी को मिली सूचना के बाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य प्रहलाद पाहुजा अपने साथियों के साथ स्काई हॉस्पिटल पहुंचे। संगठन का आरोप है कि अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर के अंदर मरीज का ऑपरेशन किया जा रहा था, जबकि अस्पताल के पास ऑपरेशन करने की आवश्यक अनुमति नहीं है।
आदित्य प्रहलाद पाहुजा का यह भी आरोप है कि उक्त अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित किया जा रहा है। मौके पर ऑपरेशन होते मिलने की जानकारी के बाद उन्होंने मामले की सूचना शासन-प्रशासन को दी और अस्पताल की वैधता, पंजीकरण तथा ऑपरेशन की अनुमति की जांच कराकर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले में अब स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की जांच महत्वपूर्ण होगी।

Taza Khabar