कौशाम्बी28अप्रैल*छत पर सो रहे अधेड़ की सरिया से गोद कर हुई हत्या*
कौशाम्बी जिले के सराय अकिल थाना अंतर्गत बेनीराम कटरा चौकी क्षेत्र के ग्राम कोटिया निवासी बड़े लाल पुत्र स्व0 शिवमोहन ने सराय अकिल थाने में तहरीर दिया कि उसका पुत्र प्रेमलाल उम्र 38 वर्ष श्री पंचायती अखाड़ा कीडगंज प्रयागराज के नाम पर बने ट्यूबवेल पर नौकरी करता था।रोज की तरह शाम को खाना पीना खाकर सोने के लिए ट्यूबवेल चला गया।दिनाँक 28 अप्रैल 2023 को सुबह बड़े लाल और प्रेम की पत्नी ट्यूबवेल के छत पर चढे तो प्रेम जमीन पर गिरा हुआ खून से लथपथ लाश की सकल में मिला।
बड़े लाल के अनुसार उसके पुत्र की हत्या सरिया से चेहरे पर गोद गोद कर किया गया l दो लोगों पर लगाया हत्या का आरोप।
घटना की जानकारी मिलते ही सराय अकिल प्रभारी निरीक्षक विनीत सिंह एवं चायल क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र कृष्ण नारायण मय फोर्स घटना स्थल पहुंचे और मौका मुआयना किया।सराय अकिल पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
*कौशाम्बी से- यशवंत सिंह की रिपोर्ट न्यूज यूपी आजतक*

More Stories
लखनऊ1अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ1अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अयोध्या1अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें