कौशाम्बी26फरवरी*मतदान करने पर टीवीएस बाइक की खरीद पर मिलेगा इनाम*
*मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए बाबा टीवीएस ने शुरू की अनोखी पहल*
*कौशांबी* भरवारी कस्बा स्थित टीवीएस बाइक एजेंसी के मालिकानो ने विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए अनोखी पहल शुरू की है उनकी यह पहल मतदाताओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है बाबा टीवीएस के मालिक अमित कुमार केसरवानी ने बताया कि मतदान करने के बाद बाइक की खरीद और सर्विस पर ग्राहक को 10 मार्च तक इनाम दिया जाएगा
बाइक एजेंसी बाबा टीवीएस भरवारी ने विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया है उन्होंने कहा कि जिससे मतदान का प्रतिशत बढ़ सके इसके लिए पहल शुरू की गई है बाबा टीवीएस के मालिक अमित कुमार केसरवानी कपिल कुमार केशरवानी ने सयुक्त रूप से कहा है कि विधानसभा चुनाव में मतदान करने के बाद मतदान का निशान स्याही दिखाने के बाद टीवीएस बाइक की खरीद पर डेढ़ हजार रुपए से तीन हजार रुपए तक की ग्राहक को छूट दी जाएगी इतना ही नहीं मतदान करने के बाद निशान दिखाने पर बाइक की सर्विसिंग में लगने वाले सर्विस चार्ज में भी आधी छूट देने की घोषणा बाबा टीवीएस भरवारी द्वारा की गई है योजना 10 मार्च तक लागू है मतदान का प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बाबा टीवीएस भरवारी ने अनोखी पहल शुरू की है

More Stories
सुल्तानपुर24अगस्त26*राष्ट्रगान के अपमान पर भड़के कांग्रेसी, कोतवाली में दी तहरीर*
मथुरा 24 अगस्त 26* गैर प्रान्त की अंग्रेजी शराब ,नगदी व प्रयुक्त गाड़ी सहित 02 अभियुक्त गिरफ़्तार
मथुरा 24 अगस्त 26* डकैती(ट्रान्सफार्मर) के मुकद्दमें में वांछित अभियुक्त 12 किग्रा0 तांबे के तार सहित गिरफ्तार किया गया ।*