कौशाम्बी23सितम्बर23*जिले का दुर्भाग्य 40 करोड़ वेतन देने के बाद सीडीओ को करना पड़ रहा सफाई
*साफ-सफाई के नाम पर झाड़ू पकड़कर फोटो खिंचवाने का झूठा ड्रामा कर रहे हैं मुख्य विकास अधिकारी*
*कौशाम्बी।* कौशांबी जिले की ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई के नाम पर 837 सफाई कर्मचारियों की तैंनाती की गई है इन सफाई कर्मचारियों के वेतन के नाम पर प्रत्येक वर्ष जिले में लगभग 40 करोड़ की रकम वितरण की जा रही है लेकिन जिले में साफ सफाई का अभाव है गांव-गांव गंदगी का अंबार लगा हुआ है रोज अधिकारियों से शिकायतें हो रही है आईजीआरएस में भी तमाम शिकायतें हुई है फिर भी गांव गांव की गंदगी दूर नहीं हो सकी है गांव की स्थिति इतनी खराब है की मुख्य विकास अधिकारी को झाड़ू पकड़ के सफाई करने का झंझट उठाना पड़ा है लेकिन सफाई करने पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी भी ड्रामेबाजी तक सीमित रह गए हैं झाड़ू पकड़कर फोटो खींच कर वीडियो बनवाकर मुख्य विकास अधिकारी झूठी वाहवाही लेना चाहते हैं लेकिन उसमें भी सफल नहीं हो सके उनके पूरे कारनामे बेनकाब हो गए हैं जिले में आखिर कब तक अधिकारियों का यह झूठ ड्रामा चलता रहेगा सफाई कर्मियों को वेतन देकर सरकारी खजाने को चपत लगाई जाती रहेगी यह तमाम सवाल जिले के सफाई व्यवस्था पर खड़े हो रहे हैं 837 सफाई कर्मचारियों के सहारे गांव क्षेत्र की सफाई का जिम्मा देने के बाद भी सफाई कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी करने के लिए अधिकारी मजबूर नहीं कर पा रहे हैं बताया जाता है कि तमाम सफाई कर्मचारी अधिकारियों की कार्यालय और आवास में लगे हैं जिससे सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई होती नहीं दिख रही है तमाम सफाई कर्मचारियों को अधिकारियों के कार्यालय और उनके आवास में सम्बद्ध कर दिए जाने से गांव की सफाई व्यवस्था चौपट है।

More Stories
भागलपुर19अगस्त26*तिलकामांझी थानान्तर्गत आभूषण चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को 36 घंटों के अंदर किया गया गिरफ्तार,
अलीगढ़19अगस्त26* अतरौली में मोबाइल ब्लास्ट से हड़कंप, फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय झुलसा
नई दिल्ली18अगस्त26*माता-पिता की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला