पूर्णिया बिहार 19 अगस्त 26 *पूर्णिया जिला कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठ नेता सुशील चांडक को दी श्रद्धांजलि*
मोहम्मद इरफ़ान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
पूर्णियाबिहार ! पूर्णिया जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता सुशील चांडक के आकस्मिक निधन पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय, गोकुल कृष्ण आश्रम में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
सभा की शुरुआत 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के साथ हुई। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने सुशील चांडक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि सुशील चांडक वर्ष 1974 से कांग्रेस पार्टी के एक सक्रिय और जुझारू कार्यकर्ता रहे। जिला महासचिव के पद पर रहते हुए उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से किया। उनके पिता भी प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता थे। उनकी धर्मपत्नी मीता चांडक ने महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष के रूप में पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
लखनऊ में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वे मृदुभाषी और नेक दिल इंसान थे। उनके जाने से न केवल कांग्रेस पार्टी को, बल्कि पूरे जिले को अपूरणीय क्षति हुई है। इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई।
*श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहे:*
वरिष्ठ नेता रंजन सिंह, आश नारायण चौधरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मदअफरोज मोहम्मद अलीमुद्दीन, दिनकर स्नेही, गौतम वर्मा, अखिलेश कुमार, रविंद्र सिंह, मोहन झा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

More Stories
नई दिल्ली18अगस्त26*माता-पिता की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
पूर्णिया बिहार 18 अगस्त 26 *पूर्णिया निबंधन कार्यालय में हड़ताल का पहला दिन, आम लोग परेशान,
लखनऊ19अगस्त26*यूपी में भारी तबाही का अलर्ट: मौसम विभाग ने 3 जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट