कौशाम्बी23सितम्बर23*डीजीपी उत्तर प्रदेश ने महिला आरक्षी गुड्डी सिंह को प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित
*प्रयागराज जोन में सम्मानित होने वाली पहली महिला आरक्षी बनी गुड्डी सिंह*
*कौशाम्बी।* जनपद में करारी थाने में तैनात महिला आरक्षी गुड्डी सिंह के अच्छे कार्यों की चर्चा इन दिनों तेज हो गई है जो आम जनमानस में जनपद के पुलिस प्रशासन की छवि उज्ज्वल हुई है जिससे उनके उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें डीजीपी के द्वारा एडीजी प्रयागराज के कार्यालय में प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है।
जानकारी के मुताबिक महिला आरक्षी गुड्डी सिंह को प्रदेश में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित महिला बीट व महिला हेल्प डेस्क अभियान के चतुर्थ चरण दिनांक 21/07/2023 से 07/08/2023 तक चलाए गए विशेष अभियान में इन्होंने पूर्ण मनोयोग के साथ उत्कृष्ठ स्तर का कार्य किया गया है जिससे आम जनमानस में पुलिस की छवि उज्ज्वल हुई है।
संबंधित मामलों में ज्यादातर समझौता करने व दो नाबालिक बच्चियों को 72 घंटे के अंदर सकुशल बरामद करने की जानकारी जब डीजीपी उत्तर प्रदेश को हुई तो उन्होंने महिला आरक्षी गुड्डी सिंह को प्रशस्ति पत्र भेज कर शुक्रवार को एडीजी प्रयागराज के माध्यम से सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना किया।
ईमानदार महिला आरक्षी गुड्डी सिंह से महिलाओं को हमेशा न्याय की आस रहती है।वहीं प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर महिला आरक्षी अपने आप पर गर्व महसूस कर रही हैं और उन्होंने अपने उत्तर प्रदेश के डीजीपी , एडीजी जोन प्रयागराज का आभार व्यक्त किया हैं।उन्होंने कहा है कि मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक अपने पद की गरिमा निभाते हुए कार्य करूंगी। उनके इस सम्मान से जनपद के सभी पुलिस कर्मियों में हर्ष का माहौल छाया है।

More Stories
कानपुर5अगस्त26*श्री अंकित चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।*
भागलपुर5अगस्त26* एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
सतना5अगस्त26*प्रदर्शनकारियों पर FIR कर घिरी पुलिस: आंदोलन की हर तस्वीर में मोहम्मद आरिफ इकबाल, फिर भी नाम गायब*