कौशाम्बी22अक्टूबर23*ठेकेदार बने चेयरमैन पति पर कार्रवाई करने से कतरा रहें अफसर*
*एक ही फर्म को ऑफलाइन करोड़ो का टेंडर कराकर आवंटित कर दिया कार्य*
*कौशाम्बी।* नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा में विकास कार्यों में खुलेआम धांधली की सारी हदें पार की जा रही है। आरोप है चेयरमैन ने अफसरों पर दबाव बनाकर ऑफलाइन करोड़ो का टेंडर करा दिया है। साथ ही अधिकांश निर्माण कार्यो का टेंडर चेयरमैन पति ने एक फर्म के नाम लेकर खुद ही गुणवत्ता विहीन कार्य करवा रहा है। लोगों ने विकास योजनाओं में धांधली की शिकायत अफसरों से किया है
पूरब पश्चिम शरीरा नगर पंचायत में विकास कार्य के नाम लूट मची हुई है। आरोप है कि चेयरमैन की जगह नगर पंचायत का सारा कार्य चेयरमैनपति करता है। चेयरमैनपति ने अफसरों के गठजोड़ से शासकीय फरमान को दर-किनार कर खुलेआम भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर रहा है। सूत्रों की माने तो विगत माह चेयरमैनपति ने अफसरों के गठजोड़ से करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यो का टेंडर ऑफलाइन कराकर 80 प्रतिशत कार्य का टेंडर एक ही फर्म को के नाम कराकर खुद ही कार्य ले लिया है। आरोप है कि ठेकेदार बना चेयरमैनपति मानक को दर-किनार कर गुणवत्ता विहीन कार्य करवा रहा है। चेयरमैनपति होने की वजह से नगर पंचायत के कर्मचारी भी गुणवत्ता विहीन कार्यों पर कार्रवाई करने से कतरा रहें है। इससे विकास कार्यों की गुणवत्ता और भी खराब हो रही है।

More Stories
कानपुर5अगस्त26*श्री अंकित चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।*
भागलपुर5अगस्त26* एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
सतना5अगस्त26*प्रदर्शनकारियों पर FIR कर घिरी पुलिस: आंदोलन की हर तस्वीर में मोहम्मद आरिफ इकबाल, फिर भी नाम गायब*