कौशाम्बी21मार्च25*ब्लाक स्तरीय नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम का आयोजन*
*हर्रायपुर कौशाम्बी* राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उ०प्र० लखनऊ के आदेश के क्रम में एवं कार्यालय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंझनपुर के आदेश के अनुपालन में ब्लाक स्तरीय नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षाधिकारी मूरतगंज जवाहर लाल यादव की अध्यक्षता एवं एआरपी धर्मेंद्र पाठक,बृजेश पांडेय एवं अवनीश मिश्र के मार्गदर्शन में ब्लॉक संसाधन केंद्र मूरतगंज में शुक्रवार को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा उनके विद्यालयों में किए जा रहे नवाचारो, स्वनिर्मित सहायक सामग्री का प्रदर्शन किया गया। नवाचार मेले में शिक्षक-शिक्षिकाएं एक-दूसरे के नवाचारों को जानने एवं बच्चों को सरल, सहज व रोचक ढंग से सिखाने की तकनीकि से परिचित हुए। शिक्षकों द्वारा लगाए गए टीएलएम स्टॉल का खंड शिक्षाधिकारी एवं एआरपी द्वारा अवलोकन करने के पश्चात घोषित परिणाम में विजय कुमार प्रा.वि.लालपुर ने प्रथम,फिरदौस फ़ात्मा उ.प्रा.वि.काशिया प्रथम ने द्वितीय स्थान एवं शीलेन्द्र मिश्र प्रा.वि.ऊँचवापर,एवं आरती सिंह कंपोजिट वि.रोही ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस कार्यक्रम में आलोक द्विवेदी, राहुल पांडेय,दाक्षी चौधरी,निधि श्रीवास्तव,अमित सिंह आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।
More Stories
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
सहारनपुर,17अक्टूबर26*तल्हेड़ी बुजुर्ग में ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,